Back to Top

Facebook WhatsApp Telegram YouTube Instagram
Push Notification

🔔 Enable Notifications

Subscribe now to get the latest updates instantly!

Jharkhand News26 – fastest emerging e-news channel.
  • 2026-04-07

Ranchi News : राजधानी रांची से लापता दो बच्चे गोवा में मिले, पिता की पिटाई से थे परेशान

Ranchi News : सुखदेव नगर इलाके से लापता हुए दो बच्चों को पुलिस ने गोवा से सकुशल बरामद कर लिया है। दोनों बच्चे अपने घर से बिना बताए निकल गए थे, जिससे परिवार में हड़कंप मच गया था। जानकारी के अनुसार, गोलू और रजनीश कुमार नाम के दोनों बच्चे घर छोड़कर गोवा चले गए थे, जहां उनकी मां काम करती है। पुलिस ने दोनों को सुरक्षित बरामद कर लिया है।
शिकायत के बाद शुरू हुई खोजबीन

कोतवाली डीएसपी प्रकाश सोय ने बताया कि बच्चों ने पूछताछ में खुलासा किया कि उनके पिता अक्सर उनकी पिटाई करते थे। इसी वजह से वे परेशान होकर घर छोड़कर मां के पास चले गए।

पुलिस की कार्रवाई

बच्चों के लापता होने के बाद उनके पिता ने सुखदेव नगर थाना में शिकायत दर्ज कराई थी, जिसके बाद पुलिस ने मामले की जांच शुरू की और लोकेशन ट्रेस कर बच्चों को गोवा से बरामद किया। पुलिस ने दोनों बच्चों को सुरक्षित रांची लाकर परिजनों को सौंपने की प्रक्रिया शुरू कर दी है। मामले में आगे की कार्रवाई की जा रही है।
WhatsApp
Connect With WhatsApp Cannel !