Back to Top

Facebook WhatsApp Telegram YouTube Instagram
Push Notification

🔔 Enable Notifications

Subscribe now to get the latest updates instantly!

Jharkhand News26 – fastest emerging e-news channel.
  • 2026-04-07

Dhanbad News : तेज रफ्तार का कहर, मिनी ट्रक की चपेट में आकर युवक की मौत, चालक फरार

Dhanbad News : शहर में मंगलवार को एक दर्दनाक सड़क हादसे में 21 वर्षीय युवक की मौत हो गई। घटना 8 लेन सड़क से जुड़े सर्विस रोड पर कशियाटांड़ मोड़ के पास हुई, जहां तेज रफ्तार मिनी ट्रक ने युवक को जोरदार टक्कर मार दी।प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, वाहन तेज गति में था और मोड़ के पास अचानक सामने आए युवक को संभलने का मौका नहीं मिला। टक्कर इतनी जोरदार थी कि युवक ने घटनास्थल पर ही दम तोड़ दिया।
चालक वाहन छोड़कर फरार, आक्रोशित लोगों ने किया सड़क जाम

हादसे के बाद चालक वाहन को मौके पर ही छोड़कर फरार हो गया। पुलिस ने वाहन को जब्त कर लिया है और आरोपी चालक की तलाश शुरू कर दी है। मृतक की पहचान कशियाटांड़ बस्ती निवासी दिनेश सिंह के रूप में हुई है, जो दिलीप सिंह के पुत्र थे।
घटना के बाद परिजन और स्थानीय लोग मौके पर पहुंच गए और गुस्से में शव को सड़क पर रखकर सर्विस रोड जाम कर दिया। इससे कुछ समय के लिए यातायात बाधित रहा।

सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और लोगों को समझा-बुझाकर जाम हटवाया। प्रशासन ने परिजनों को मुआवजा दिलाने और आरोपी की जल्द गिरफ्तारी का आश्वासन दिया है।
WhatsApp
Connect With WhatsApp Cannel !