Back to Top

Facebook WhatsApp Telegram YouTube Instagram
Push Notification

🔔 Enable Notifications

Subscribe now to get the latest updates instantly!

Jharkhand News26 – fastest emerging e-news channel.
  • 2026-04-07

Jamshedpur News: जमशेदपुर में क्रिकेट का महाकुंभ, 31 हजार इनाम के साथ सरयू राय कप का आगाज

Jamshedpur News: जमशेदपुर के क्रिकेट प्रेमियों के लिए एक बड़ी खबर है। 11 और 12 अप्रैल को को-ऑपरेटिव कॉलेज मैदान में “सरयू राय कप सीजन-1” का आयोजन होने जा रहा है। यह टूर्नामेंट दो दिनों तक चलेगा, जिसमें कुल 16 टीमें हिस्सा लेंगी।


आयोजकों ने किया नेतृत्व, पोस्टर और टी-शर्ट का हुआ लॉन्च

इस प्रतियोगिता हेमंत पाठक, साहेब बागती और शंभु नाथ के द्वारा आयोजित किया जा हैं, जबकि इसके संरक्षक स्वर्णरेखा क्षेत्र विकास ट्रस्ट के ट्रस्टी आशुतोष राय हैं। मंगलवार यानी आज इस टूर्नामेंट का पोस्टर और टी-शर्ट भी लॉन्च किया गया।


कई महीनों की तैयारी के बाद टूर्नामेंट का ऐलान, एंट्री फीस 3500 रुपये 

मीडिया से बात करते हुए आशुतोष राय ने बताया कि इस आयोजन की तैयारी पिछले कई महीनों से चल रही थी और अब जाकर इसे आधिकारिक रूप दिया गया है। उन्होंने बताया कि हर टीम को भाग लेने के लिए 3500 रुपये की एंट्री फीस देनी होगी।


31 हजार का इनाम, ICC नियमों के साथ होगा मुकाबला

इनाम की बात करें तो विजेता टीम को 31,000 रुपये और उपविजेता टीम को 21,000 रुपये नकद दी जाएगी। टूर्नामेंट में ICC के सभी नियम लागू होंगे और निष्पक्षता बनाए रखने के लिए बाहर के अंपायर बुलाए जाएंगे।


मैच की खास बात यह है कि सभी मुकाबले 8-8 ओवर के होंगे, जबकि फाइनल मैच 10 ओवर का खेला जाएगा। इस मौके पर धर्मेंद्र प्रसाद, पिंटू सिंह, करण सिंह समेत कई लोग मौजूद रहे।

WhatsApp
Connect With WhatsApp Cannel !