Back to Top

Facebook WhatsApp Telegram YouTube Instagram
Push Notification

🔔 Enable Notifications

Subscribe now to get the latest updates instantly!

Jharkhand News26 – fastest emerging e-news channel.
  • 2026-04-08

East Singhbhum News: पूर्वी सिंहभूम में अड्डेबाजी पर पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 82 क्षेत्रों में छापेमारी, 88 व्यक्तियों का सत्यापन और 44 वाहन जप्त

East Singhbhum: पूर्वी सिंहभूम जिले के शहरी थाना क्षेत्रों में वरीय पुलिस अधीक्षक के आदेशानुसार 7 अप्रैल 2026 को व्यापक छापामारी अभियान चलाया गया। इस अभियान का उद्देश्य शहर में अड्डेबाजी और संदिग्ध गतिविधियों को रोकना था। पुलिस टीम ने कुल 82 क्षेत्रों में सघन तलाशी और निगरानी की, जिसमें 88 व्यक्तियों का सत्यापन किया गया और उनकी पहचान एवं गतिविधियों की जांच की गई।



इस छापेमारी कुल 44 वाहन जप्त
अभियान के दौरान पुलिस ने संदिग्ध वाहनों पर भी कार्रवाई की और कुल 44 वाहनों को जप्त कर लिया। इस कार्रवाई से अड्डेबाजी और अन्य अवैध गतिविधियों पर अंकुश लगाने में मदद मिलने की उम्मीद जताई जा रही है। पुलिस का कहना है कि ऐसे अभियान नियमित रूप से जारी रहेंगे ताकि जिले में कानून व्यवस्था बनाए रखी जा सके और नागरिकों को सुरक्षित माहौल सुनिश्चित किया जा सके।
WhatsApp
Connect With WhatsApp Cannel !