Back to Top

Facebook WhatsApp Telegram YouTube Instagram
Push Notification

🔔 Enable Notifications

Subscribe now to get the latest updates instantly!

Jharkhand News26 – fastest emerging e-news channel.
  • 2026-04-08

Vande Bharat News: टाटा-पटना वंदे भारत में “कीड़े वाला दही” पड़ा महंगा, कैटरिंग एजेंसी पर 50 लाख का जुर्माना, लाइसेंस भी रद्द

Vande Bharat News: टाटानगर-पटना वंदे भारत एक्सप्रेस में यात्रियों की सेहत से खिलवाड़ करने वाली खानपान एजेंसी कृष्णा इंटरप्राइजेज पर गाज गिरी है. आईआरसीटीसी (IRCTC) ने एजेंसी को 50 लाख रुपये जुर्माना जमा करने का नोटिस भेजा है. मामला 15 मार्च का है, जब पटना से टाटानगर आ रहे एक यात्री को परोसे गए दही में कीड़े मिले थे. सोशल मीडिया पर शिकायत वायरल होने के बाद रेल मंत्रालय ने इसे बेहद गंभीरता से लिया और न केवल एजेंसी पर भारी जुर्माना लगाया, बल्कि उसका लाइसेंस भी तत्काल प्रभाव से बर्खास्त करने का आदेश दिया. आईआरसीटीसी पर भी 10 लाख रुपये का जुर्माना लगाया गया है.

आरके एंटरप्राइजेज को मिली कमान, एक्सपायरी चाय की भी थी शिकायत
विवादों में घिरी कृष्णा इंटरप्राइजेज पर केवल खराब दही ही नहीं, बल्कि यात्रियों को एक्सपायरी चाय के सैशे देने और सेवा में कोताही बरतने के भी पुराने आरोप थे. लगातार मिल रही शिकायतों के बाद आईआरसीटीसी ने अब इस रूट की जिम्मेदारी आरके एंटरप्राइजेज को सौंप दी है. रेल अधिकारियों के अनुसार, यात्रियों के फीडबैक को नजरअंदाज करना एजेंसी को भारी पड़ा है. यदि नई जुर्माना राशि समय पर जमा नहीं की जाती है, तो एजेंसी के खिलाफ भविष्य में और भी कठोर कानूनी कदम उठाए जाएंगे.

सुपरवाइजर करेंगे सीधी निगरानी, यात्रियों से लिया जाएगा रियल-टाइम फीडबैक
वंदे भारत जैसी प्रीमियम ट्रेनों में खानपान की साख बचाने के लिए आईआरसीटीसी ने अब नई व्यवस्था लागू की है. ट्रेनों में भोजन और पेय सामग्री की गुणवत्ता की निगरानी अब सीधे आईआरसीटीसी के सुपरवाइजर करेंगे. उन्हें आदेश दिया गया है कि वे सफर के दौरान यात्रियों से खाना, नाश्ता और चाय की गुणवत्ता पर सीधा फीडबैक लें. इस पहल का उद्देश्य शिकायतों का तत्काल समाधान करना और यह सुनिश्चित करना है कि यात्रियों को उच्च स्तरीय और स्वच्छ भोजन उपलब्ध हो सके.
WhatsApp
Connect With WhatsApp Cannel !