Back to Top

Facebook WhatsApp Telegram YouTube Instagram
Push Notification

🔔 Enable Notifications

Subscribe now to get the latest updates instantly!

Jharkhand News26 – fastest emerging e-news channel.
  • 2025-06-02

Seraikela-Kharsawan: फाइनेंस कंपनी के एजेंट से लूट मामले का खुलासा, चार बदमाश गिरफ्तार, देसी कट्टा और लूटा हुआ सामान बरामद

सरायकेला-खरसावां: सरायकेला थाना क्षेत्र के सीनी ओपी अंतर्गत कमलपुर गांव में 24 अप्रैल को भारत फाइनेंस कंपनी के एजेंट से 98,311 रुपये, टैब और बायोमैट्रिक मशीन की लूट की गई थी. इस वारदात को नयाडीह मार्ग के सुनसान स्थान पर अज्ञात अपराधियों ने अंजाम दिया था. इस मामले की जांच में जुटी पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज और तकनीकी साक्ष्य के आधार पर घटना में शामिल चार बदमाशों को गिरफ्तार किया है.

गिरफ्तार अपराधियों में एक आदतन अपराधी शामिल

पुलिस ने जिन अपराधियों को गिरफ्तार किया है, उनमें मो. हुसैन (34), अशोक महतो (32), देवाशीष महतो (23) और राकेश महतो (21) शामिल हैं. इनमें मो. हुसैन पर पहले से छह आपराधिक मामले दर्ज हैं, जिनमें लूट, हत्या का प्रयास और रंगदारी जैसे संगीन अपराध शामिल हैं. सभी आरोपी सरायकेला-खरसावां जिले के विभिन्न गांवों के रहने वाले हैं. पूरे कांड का मास्टरमाइंस मोहम्मद हुसैन है, उस पर आधा दर्जन आपराधिक मामले दर्ज हैं. जिनमें सरायकेला जिले में 5 कांड दर्ज है, जबकि उड़ीसा के बड़बिल में एक मामला दर्ज है.

बरामद हुआ देसी कट्टा, मोबाइल, बाइक और नकदी

गिरफ्तार बदमाशों की निशानदेही पर पुलिस ने घटना में प्रयुक्त एक देसी कट्टा, एक ग्लैमर मोटरसाइकिल, तीन मोबाइल फोन, दो कीपैड फोन, लूटा हुआ काला बैग  और 3400 रुपये नकद बरामद किया है. पुलिस ने सभी आरोपियों को न्यायिक हिरासत में भेज दिया है और मामले की आगे की छानबीन जारी है.

पुलिस की सक्रियता से बड़ा खुलासा

पुलिस अधीक्षक ने बताया कि घटना के शीघ्र उद्भेदन में टीम की सतर्कता, सीसीटीवी फुटेज की बारीकी से जांच और तकनीकी साक्ष्यों का बड़ा योगदान रहा. पुलिस की तत्परता से एक संगठित गिरोह का पर्दाफाश हुआ है, जो क्षेत्र में लगातार आपराधिक घटनाओं को अंजाम दे रहा था. आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए गठित छापामारी दल में राजेन्द्र कुमार प्रभारी सीनी ओपी, गौरव कुमार,थाना प्रभारी खरसावा, रमन कुमार विश्वकर्मा , 0पी0 प्रभारी आमदा, ए एस आईं रामरेखा पासवान, हरे कृष्ण महतो समेत सशस्त्र बल शामिल थे.

WhatsApp
Connect With WhatsApp Cannel !