Back to Top

Facebook WhatsApp Telegram YouTube Instagram
Push Notification

🔔 Enable Notifications

Subscribe now to get the latest updates instantly!

Jharkhand News26 – fastest emerging e-news channel.
  • 2026-04-09

Chandil News: चांडिल में हाथी का आतंक बरकरार, वन विभाग की निगरानी पर उठे सवाल

Chandil News: चांडिल में जंगली हाथियों का उत्पात लगातार बढ़ता जा रहा है। ताजा मामला गुंडा गांव का है, जहां आज तड़के सुबह करीब 4 बजे एक अकेला हाथी अचानक गांव में घुस आया और जमकर नुकसान किया। उस समय गांव के लोग गहरी नींद में सो रहे थे, लेकिन अचानक अफरा-तफरी मच गई और लोगों को अपने घर छोड़कर भागना पड़ा।


हाथी का तांडव से कई घर तबाह, खेतों की फसल भी बर्बाद

हाथी ने राधा नाथ महतो, कृष्ण पर महतो, हरिपद महतो और मिलन महतो के घरों को बुरी तरह से क्षतिग्रस्त कर दिया। इसके अलावा खेतों में लगी सब्जियों की फसल को भी रौंद डाला, जिससे किसानों को काफी नुकसान हुआ।


हाथियों का खतरा जारी, वन विभाग पर उठे सवाल

घटना के बाद पूरे गांव में भय का माहौल है। हालांकि, गांव वालों ने हिम्मत दिखाते हुए मशाल जलाकर और शोर मचाकर हाथी को वापस जंगल की ओर भेज दिया।लेकिन सबसे बड़ी बात ये है कि वन विभाग की निगरानी के बावजूद इलाके में हाथियों का खतरा अभी भी बना हुआ है, जिससे ग्रामीणों की चिंता बढ़ती जा रही है। 

WhatsApp
Connect With WhatsApp Cannel !