Back to Top

Facebook WhatsApp Telegram YouTube Instagram
Push Notification

🔔 Enable Notifications

Subscribe now to get the latest updates instantly!

Jharkhand News26 – fastest emerging e-news channel.
  • 2026-04-09

EPFO Alert: PF अकाउंट में छोटी सी गलती पड़ सकती है भारी, EPFO ने दी बड़ी चेतावनी, तुरंत करें ये जरूरी काम

EPFO Alert: अगर आप नौकरी करते हैं और आपका PF अकाउंट है, तो ये खबर आपके लिए बहुत जरूरी है। Employees’ Provident Fund Organisation यानी EPFO ने सभी नौकरीपेशा लोगों के लिए एक अलर्ट जारी किया है कि अपने PF खाते की कुछ अहम जानकारी जरूर चेक कर ले। 


PF में छोटी गलती से हो सकता है बड़ा नुकसान

सबसे पहले “डेट ऑफ ज्वाइनिंग” और “डेट ऑफ एग्जिट” चेक करें ये दोनों तारीखें बताती हैं कि आपने कब नौकरी शुरू की और कब छोड़ी। सुनने में ये छोटी बात लगती है, लेकिन अगर इनमें जरा सी भी गलती हुई, तो आगे चलकर बड़ा नुकसान का सामना करना पढ़ सकता है। 


गलत तारीख पड़ेगी भारी: पेंशन, ब्याज और क्लेम सब पर असर

दरअसल, आपकी PF की रकम, उस पर मिलने वाला ब्याज और आपकी पेंशन, सब कुछ इन्हीं तारीखों पर निर्भर करता है। अगर डेट गलत है, तो आपकी पेंशन कम हो सकती है, और पैसा निकालने में दिक्कत आ सकती है, या फिर आपका क्लेम भी रिजेक्ट हो सकता है।


अब घर बैठे ऑनलाइन अपडेट करें PF की डिटेल्स में सुधार 

खास बात ये है कि अब इन गलतियों को ठीक करना काफी आसान हो गया है। अगर आपका UAN आधार से लिंक और पूरी तरह वेरिफाइड है, तो आप ऑनलाइन ही अपनी डिटेल्स अपडेट कर सकते हैं, जैसे नाम, जन्मतिथि, जेंडर, ज्वाइनिंग और एग्जिट डेट। 


नियोक्ता या EPFO के जरिए भी करा सकते हैं सुधार

लेकिन अगर आपका UAN वेरिफाइड नहीं है, तो आपको अपनी कंपनी यानी नियोक्ता की मदद लेनी होगी। इसके लिए “जॉइंट डिक्लेरेशन” देना पड़ता है, जिसमें कंपनी की मंजूरी जरूरी होती है।


अगर आपकी पुरानी कंपनी बंद हो गई है या संपर्क नहीं हो पा रहा है, तो भी परेशान होने की जरूरत नहीं है। आप जॉइंट डिक्लेरेशन फॉर्म भरकर किसी अधिकृत अधिकारी से सत्यापित कराकर सीधे EPFO ऑफिस में जमा कर सकते हैं।


तुरंत करें PF डिटेल्स की जांच

आज ही UAN पोर्टल पर लॉगिन करें और अपनी सभी डिटेल्स ध्यान से चेक कर लें। अगर कहीं भी कोई गलती नजर आए, तो उसे तुरंत ठीक कराएं। क्योंकि छोटी सी लापरवाही आगे चलकर आपको बड़ी मुश्किल में डाल सकती है।

WhatsApp
Connect With WhatsApp Cannel !