Back to Top

Facebook WhatsApp Telegram YouTube Instagram
Push Notification

🔔 Enable Notifications

Subscribe now to get the latest updates instantly!

Jharkhand News26 – fastest emerging e-news channel.
  • 2026-04-09

Jharkhand News : कोल्हान प्रतिनिधिमंडल ने राज्यपाल से की मुलाकात

Jharkhand News : कोल्हान क्षेत्र की विभिन्न समस्याओं को लेकर एक प्रतिनिधिमंडल ने राज्यपाल संतोष गंगवार से मुलाकात कर पांच सूत्री ज्ञापन सौंपा। प्रतिनिधिमंडल का नेतृत्व पूर्व स्वास्थ्य मंत्री डॉ. दिनेश कुमार षाड़ंगी ने किया। इस दौरान क्षेत्र से जुड़े कई अहम मुद्दों को उठाते हुए राज्यपाल का ध्यान आकृष्ट कराया गया।
JHTET में ओड़िया लिपि शामिल करने की मांग

ज्ञापन में प्रमुख मांगों में कोल्हान विश्वविद्यालय में शिक्षकों के रिक्त पदों को भरने के लिए हटाए गए अतिथि शिक्षकों की तत्काल बहाली और JHTET परीक्षा में ओड़िया लिपि को अनिवार्य रूप से शामिल करने की मांग शामिल है।
इसके अलावा प्रशासनिक सुविधा के लिए घाटशिला को मुख्यालय बनाकर पूर्वी सिंहभूम के विभाजन, NH-18 पर सुरक्षा के मद्देनजर सबवे निर्माण और क्षेत्र के गौरवशाली इतिहास को संरक्षित करने के लिए मधुसूदन दास एवं राजा अर्जुन सिंह की प्रतिमा स्थापित करने का प्रस्ताव भी रखा गया। राज्यपाल ने प्रतिनिधिमंडल द्वारा उठाए गए सभी मुद्दों पर सहानुभूतिपूर्वक विचार करने और जल्द कार्रवाई का भरोसा दिया।
WhatsApp
Connect With WhatsApp Cannel !