Back to Top

Facebook WhatsApp Telegram YouTube Instagram
Push Notification

🔔 Enable Notifications

Subscribe now to get the latest updates instantly!

Jharkhand News26 – fastest emerging e-news channel.
  • 2026-04-09

Jamshedpur News: बिष्टुपुर में युवती पर गर्म चाय फेंकने का मामला गरमाया, जदयू प्रतिनिधिमंडल ने एसएसपी से मिलकर की कार्रवाई की मांग फिर मिले टीएमएच में घायल युवती से

Jamshedpur: बिस्टुपुर स्थित टाटा फुटबॉल अकादमी के समीप एक युवती पर असामाजिक तत्वों द्वारा गर्म चाय फेंकने की घटना को लेकर जनता दल (यूनाइटेड) ने गंभीर चिंता जताई है। जमशेदपुर पश्चिम के विधायक सरयू राय के निर्देश पर जदयू का एक प्रतिनिधिमंडल वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक (SSP) से मिला और मामले में शामिल दोषियों की अविलंब गिरफ्तारी के साथ कड़ी कार्रवाई की मांग की। प्रतिनिधिमंडल ने कहा कि इस तरह की घटनाएं कानून-व्यवस्था पर सवाल खड़ा करती हैं और आम नागरिकों, खासकर महिलाओं की सुरक्षा के लिए गंभीर खतरा पैदा करती हैं।

भविष्य में ऐसी घटनाएं न दोहराने की अपील
प्रतिनिधिमंडल ने प्रशासन से आग्रह किया कि इस मामले में त्वरित और सख्त कदम उठाए जाएं, ताकि अपराधियों के बीच कानून का भय बना रहे। उनका कहना था कि यदि ऐसे मामलों में समय रहते कठोर कार्रवाई नहीं की गई तो इस तरह की घटनाओं की पुनरावृत्ति की आशंका बनी रहेगी। इसलिए जरूरी है कि प्रशासन स्पष्ट संदेश दे कि महिलाओं की सुरक्षा से खिलवाड़ करने वालों को किसी भी हालत में बख्शा नहीं जाएगा।



टीएमएच में पीड़िता से मिले, परिवार को दिया भरोसा
एसएसपी से मुलाकात के बाद जदयू प्रतिनिधिमंडल टाटा मेन हॉस्पिटल पहुंचा, जहां उन्होंने घायल युवती से मुलाकात कर उसके स्वास्थ्य की जानकारी ली। साथ ही पीड़िता के परिजनों से भी बातचीत की और उन्हें हर संभव सहयोग एवं समर्थन का आश्वासन दिया। प्रतिनिधिमंडल ने इस मुश्किल समय में परिवार के साथ खड़े रहने की बात कही।

सरयू राय के लौटने पर परिवार से मुलाकात
इस दौरान प्रतिनिधिमंडल ने जानकारी दी कि विधायक सरयू राय फिलहाल शहर में मौजूद नहीं हैं, लेकिन उनके वापस लौटते ही वे स्वयं पीड़ित परिवार से मुलाकात करेंगे। इस प्रतिनिधिमंडल में सुबोध श्रीवास्तव, अजय कुमार, नीरज सिंह, दिनेश सिंह, विनोद सिंह, सूरज यादव, चुन्नू भूमिज और अतुल सिंह शामिल थे।
WhatsApp
Connect With WhatsApp Cannel !