Back to Top

Facebook WhatsApp Telegram YouTube Instagram
Push Notification

🔔 Enable Notifications

Subscribe now to get the latest updates instantly!

Jharkhand News26 – fastest emerging e-news channel.
  • 2026-04-09

Jharkhand News : दिनदहाड़े बाइक चोरी करते युवक रंगेहाथ पकड़ा गया

Jharkhand News : जामताड़ा के मिहिजाम थाना क्षेत्र के स्टेशन रोड पर दिनदहाड़े बाइक चोरी करते एक युवक को स्थानीय लोगों ने रंगेहाथ पकड़ लिया। घटना उस समय हुई जब युवक एक खड़ी बाइक चोरी करने की कोशिश कर रहा था। मौके पर मौजूद लोगों ने सतर्कता दिखाते हुए उसे पकड़ लिया और पुलिस के हवाले कर दिया।
आरोपी पर पहले से दर्ज है चोरी का मामला

पकड़े गए युवक की पहचान देवघर जिले के चित्ररा थाना क्षेत्र के बिरमाटी गांव निवासी कुलदीप यादव के रूप में हुई है। थाना प्रभारी विवेकानंद दुबे के अनुसार, युवक चोरी की वारदात को अंजाम देने की फिराक में था, लेकिन लोगों की जागरूकता से वह मौके पर ही दबोच लिया गया।
पुलिस जांच में सामने आया है कि आरोपी के खिलाफ पहले से ही बाइक चोरी का मामला दर्ज है। मिहिजाम थाना में प्राथमिकी दर्ज कर उसे न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया है। साथ ही यह भी जांच की जा रही है कि वह किसी गिरोह से जुड़ा है या नहीं।
WhatsApp
Connect With WhatsApp Cannel !