Back to Top

Facebook WhatsApp Telegram YouTube Instagram
Push Notification

🔔 Enable Notifications

Subscribe now to get the latest updates instantly!

Jharkhand News26 – fastest emerging e-news channel.
  • 2026-04-09

Ranchi Breaking: रांची हाई कोर्ट के पास भीषण सड़क हादसा, कार और ऑटो की टक्कर के बाद दोनों वाहनों में लगी आग, दो लोग गंभीर रूप से घायल

Ranchi: रांची हाई कोर्ट के समीप गुरुवार रात एक भीषण सड़क हादसा हो गया, जिससे इलाके में अफरा-तफरी मच गई। जानकारी के अनुसार कार और ऑटो के बीच जोरदार टक्कर हुई। टक्कर इतनी तेज थी कि हादसे के तुरंत बाद दोनों वाहनों में आग लग गई। देखते ही देखते आग ने विकराल रूप ले लिया और आसपास मौजूद लोगों में दहशत फैल गई।

आग की चपेट में आए घायल
इस हादसे में दो लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। बताया जा रहा है कि घायल लोग आग की चपेट में भी आ गए थे, जिससे उनकी हालत और बिगड़ गई। हादसे के बाद तुरंत घायलों को इलाज के लिए पारस अस्पताल भेजा गया, जहां उनका उपचार जारी है। वहीं इस दुर्घटना में एक महिला और एक बच्चे को भी हल्की चोटें आई हैं।

दोनों गाड़ियां जलकर हुई खाक
हादसे के बाद लगी आग इतनी तेज थी कि कार और ऑटो दोनों पूरी तरह जलकर खाक हो गए। मौके पर मौजूद लोग आग बुझाने की कोशिश करते रहे, लेकिन लपटें लगातार बढ़ती रहीं। सूचना मिलते ही फायर ब्रिगेड की टीम मौके पर पहुंची और काफी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया गया। फिलहाल हादसे के कारणों की जांच की जा रही है।
WhatsApp
Connect With WhatsApp Cannel !