Back to Top

Facebook WhatsApp Telegram YouTube Instagram
Push Notification

🔔 Enable Notifications

Subscribe now to get the latest updates instantly!

Jharkhand News26 – fastest emerging e-news channel.
  • 2025-06-02

Ranchi Flight Accident: पटना से उड़े विमान की रांची में इमरजेंसी लैडिंग, 4000 फीट की ऊंचाई पर खतरे में थी 175 की जान

Ranchi: सोमवार को पटना से रांची आ रही इंडिगो एयरलाइंस की एक फ्लाइट से गिद्ध टकरा गया. जिसके चलते फ्लाइट को रांची के बिरसा मुंडा एयरपोर्ट पर आपात लैंडिंग करनी पड़ी. बताया जा रहा है कि इस फ्लाइट में करीब 175 यात्री सवार थे. सभी यात्री और चालक दल के सदस्य पूरी तरह सुरक्षित हैं.
बिरसा मुंडा एयरपोर्ट के निदेशक आर.आर मौर्य ने बताया कि यह घटना दोपहर सवा एक बजे हुई. विमान एयरपोर्ट से करीब 10 से 12 समुद्री मील की दूरी और 3 से 4 हजा फीट की ऊंचाई पर था, तभी एक गिद्ध से टकरा गया. इसके बाद पायलट ने सतर्कता दिखाते हुए तुरंत आपात लैंडिंग की.

बता दें, विमान एयरबस 320 है, जो पटना से रांची आ रहा था और बाद में कोलकाता जाने वाला था. अधिकारी ने बताया कि गिद्ध से टकराने के कारण विमान को नुकसान पहुंचा है. विमान की जांच के लिए इंजीनियरों की टीम पहुंची है जो नुकसान का आकलन कर रही है.

आपात लैंडिंग के दौरान सभी यात्री सुरक्षित

इस घटना के बाद एयरपोर्ट पर कुछ देर के लिए सतर्कता बढ़ा दी गई. हालांकि इंडिगो की तरफर से इस घटना पर कोई आधिकारिक बयान नहीं आया है. फिलहाल विमान को ग्राउंड कर दिया गया है और सभी यात्रियों को सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया है. बताया जा रहा है लैडिंग से पहले रांची से करीब 22 किलोमीटर पहले बर्ड प्लेन से हिट हुआ था. इस घटना में जहाज का अगला हिस्सा क्षतिग्रस्त हुआ है. फ्लाइट को कैंसिल कर यात्रियों को वैकल्पिक व्यवस्था कर गंतव्य स्थान पर भेजा जा रहा है. 
WhatsApp
Connect With WhatsApp Cannel !