Back to Top

Facebook WhatsApp Telegram YouTube Instagram
Push Notification

🔔 Enable Notifications

Subscribe now to get the latest updates instantly!

Jharkhand News26 – fastest emerging e-news channel.
  • 2026-04-10

Jamshedpur Crime News: सन्नी पुष्टि की मौत के बाद बवाल, नंदू लोहार के साथ 50 युवकों ने घटना में शामिल लोगों के घरों में की तोड़फोड़ व फायरिंग, देखें वीडियो

Jamshedpur: सीतारामडेरा थाना क्षेत्र में सन्नी पूर्ति की मौत के बाद माहौल पूरी तरह तनावपूर्ण हो गया। परिजनों के अनुसार, नंदू लोहार अपने साथ करीब 50 युवकों को लेकर घटना में शामिल लोगों के घरों पर पहुंचा और जमकर तोड़फोड़ की। इस दौरान दहशत फैलाने के लिए फायरिंग किए जाने का भी आरोप लगाया गया है। बताया जा रहा है कि युवकों ने चापड़ और डंडों के साथ घरों में घुसकर तोड़फोड़ की और इसी दौरान एक युवती के कपड़े फाड़ दिए जाने की भी बात सामने आई है। घटना के बाद इलाके में अफरा-तफरी मच गई और पुलिस को स्थिति संभालने के लिए सतर्क रहना पड़ा।

इलाज के दौरान TMH में हुई मौत
बताया जा रहा है कि कुछ दिन पहले छायानगर डब्बा लाइन स्थित सामुदायिक भवन के सामने वर्चस्व की लड़ाई और रामनवमी के दौरान छेड़खानी के विवाद ने हिंसक रूप ले लिया था। दो गुटों के बीच हुई झड़प में ताबड़तोड़ फायरिंग और चापड़बाजी की घटना हुई, जिसमें सन्नी पूर्ति गंभीर रूप से घायल हो गया था। उसका इलाज टाटा मुख्य अस्पताल (TMH) में चल रहा था, जहां उसने दम तोड़ दिया।

एक आंख में लगी थी गोली, कई जगह हुए थे हमले
घटना 31 मार्च की बताई जा रही है, जिसमें सन्नी पूर्ति के साथ नंदू लोहार भी घायल हुआ था। नंदू को इलाज के बाद अस्पताल से छुट्टी दे दी गई थी, लेकिन सन्नी की हालत लगातार गंभीर बनी हुई थी। जानकारी के अनुसार उसकी एक आंख में गोली लगी थी, वहीं सिर और हाथ पर चापड़ से भी हमला किया गया था, जिससे उसकी स्थिति बेहद नाजुक हो गई थी।

परिजनों ने मुआवजे की मांग को लेकर किया प्रदर्शन
सन्नी पूर्ति की मौत के बाद परिजन शव लेकर उपायुक्त कार्यालय पहुंचे और 50 लाख रुपये मुआवजे की मांग को लेकर प्रदर्शन किया। परिजनों का कहना है कि इस घटना ने उनके परिवार को पूरी तरह से तोड़ दिया है, इसलिए प्रशासन से न्याय के साथ आर्थिक सहायता भी दी जानी चाहिए।


WhatsApp
Connect With WhatsApp Cannel !