Back to Top

Facebook WhatsApp Telegram YouTube Instagram
Push Notification

🔔 Enable Notifications

Subscribe now to get the latest updates instantly!

Jharkhand News26 – fastest emerging e-news channel.
  • 2026-04-10

Jharkhand News: वेतन घोटाले से हिला पुलिस मुख्यालय, करोड़ों की गड़बड़ी के बाद एक्शन में पुलिस

Jharkhand News: झारखंड में पुलिस दफ्तरों से वेतन की गड़बड़ी का एक बड़ा मामला सामने आया है। जिसके बाद पुलिस मुख्यालय ने सख्त कदम उठाए हैं। शुक्रवार को मिली जानकारी के अनुसार, सभी जिलों और पुलिस इकाइयों को एक हफ्ते के अंदर पूरी जांच रिपोर्ट देने का निर्देश दिया गया है।


बोकारो में वेतन घोटाले के बाद सभी जिलों में जांच के आदेश

यह कार्रवाई तब शुरू हुई जब प्रधान महालेखाकार की रिपोर्ट में बोकारो पुलिस ऑफिस में वेतन के नाम पर गड़बड़ी पकड़ी गई। इसके बाद पुलिस मुख्यालय ने रांची, जमशेदपुर और धनबाद के एसएसपी, सभी जिलों के एसपी, डीआईजी और आईजी समेत सभी अधिकारियों को पत्र भेजकर अपने-अपने दफ्तरों में पैसों की निकासी की जांच करने को कहा है।


बोकारो में 3.15 करोड़ और हजारीबाग में 15 करोड़ से ज्यादा की संदिग्ध निकासी

जांच में सामने आया कि बोकारो एसपी ऑफिस में मई 2024 से दिसंबर 2025 के बीच करीब 3 करोड़ 15 लाख रुपये का भुगतान संदिग्ध है। वहीं हजारीबाग में पिछले 8 साल में 15 करोड़ से ज्यादा की गड़बड़ी मिली है।


रिटायर और फर्जी कर्मचारियों को भी मिला वेतन, रिकॉर्ड में छेड़छाड़ उजागर

शुरुआती जांच में पता चला है कि कुछ लोगों को गलत तरीके से वेतन दिया गया था।इसमें रिटायर हो चुके लोग या ऐसे लोग भी शामिल हैं जो वहां काम ही नहीं करते थे। कुछ मामलों में बिना रिकॉर्ड मिलाए ही पैसे जारी कर दिया गया था। बोकारो में एक रिटायर व्यक्ति की जन्मतिथि बदलकर उसे नौकरी में दिखाया गया और उसे पैसे दिए गए थे। 


अब छोटे से बड़े अफसर तक सभी जांच के घेरे में

जांच में यह भी सामने आया कि कई लोगों को तय वेतन से ज्यादा पैसे दिए जा रहे थे। अब इस पूरे मामले में छोटे कर्मचारियों से लेकर बड़े अधिकारियों तक सभी की भूमिका की जांच की जा रही है। पुलिस मुख्यालय को शक है कि ऐसी गड़बड़ी और जगहों पर भी हो सकती है, इसलिए सभी थानों से रिपोर्ट आने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।

WhatsApp
Connect With WhatsApp Cannel !