Back to Top

Facebook WhatsApp Telegram YouTube Instagram
Push Notification

🔔 Enable Notifications

Subscribe now to get the latest updates instantly!

Jharkhand News26 – fastest emerging e-news channel.
  • 2026-04-10

Seraikela News: सरायकेला के छऊ महोत्सव में शामिल होंगे मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन, उपायुक्त ने किया आमंत्रित

Seraikela News: रांची में मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन से झारखंड मंत्रालय में सरायकेला खरसावां जिले के उपायुक्त नीतीश कुमार सिंह ने गुरूवार को सृष्ठचा भेंट की। इस दौरान उन्होंने मुख्यमंत्री को 11 से 13 अप्रैल तक सरायकेला के बिरसा मुंडा स्टेडियम में होने वाले तीन दिन के छऊ महोत्सव 2026 में शामिल होने का निमंत्रण दिया।

छऊ महोत्सव की तैयारियां जोरों पर
उपायुक्त ने बताया कि इस महोत्सव की तैयारी लगभग पूरी हो चुकी है। सुरक्षा, ट्रैफिक, साफ-सफाई और बाकी सभी जरूरी इंतजाम किए जा रहे हैं ताकि कार्यक्रम अच्छे से हो संपन्न हो सके। उन्होंने यह भी कहा कि पूरे आयोजन स्थल पर प्रशासन की कड़ी नजर रखी जा रही है ताकि किसी भी तरह की परेशानी न हो। साथ ही, आने वाले मेहमानों और कलाकारों के लिए बेहतर सुविधाओं की व्यवस्था भी की जा रही है।

झारखंड की सांस्कृतिक पहचान छऊ महोत्सव
चैत्र पर्व के साथ होने वाला ये छऊ महोत्सव झारखंड की संस्कृति का एक बड़ा और खास आयोजन है, जिसमें देश-विदेश से कलाकार हिस्सा लेने आते हैं। यह महोत्सव झारखंड की लोककला और परंपरा को दुनिया के सामने प्रस्तुत करती है। इससे स्थानीय कलाकारों को भी अपनी प्रतिभा दिखाने का अच्छा मंच मिलता है।
WhatsApp
Connect With WhatsApp Cannel !