Back to Top

Facebook WhatsApp Telegram YouTube Instagram
Push Notification

🔔 Enable Notifications

Subscribe now to get the latest updates instantly!

Jharkhand News26 – fastest emerging e-news channel.
  • 2026-04-10

Jamshedpur Bagbera Theft : बागबेड़ा में चोरों का आतंक, छत काटकर घर में घुसे चोर, 15 लाख की संपत्ति पर हाथ साफ

Jamshedpur : जमशेदपुर के बागबेड़ा थाना क्षेत्र में चोरों ने एक बड़ी और दुस्साहसिक चोरी की वारदात को अंजाम दिया है। पूर्वी घाघीडीह पंचायत के मां तारानी कॉलोनी, रोड नंबर दो स्थित गौरांग मंडल के बंद घर को निशाना बनाते हुए चोरों ने छत का टीन काटकर अंदर प्रवेश किया और करीब 15 लाख रुपये की संपत्ति चोरी कर ली।


जानकारी के अनुसार, गौरांग मंडल के पिता का बीते शनिवार को निधन हो गया था, जिसके चलते पूरा परिवार श्राद्ध कर्म के लिए घाटशिला के सुरदा गांव गया हुआ था। इसी दौरान सूने पड़े घर का फायदा उठाकर चोरों ने वारदात को अंजाम दिया।

चोरों ने घर में घुसते ही दरवाजे, अलमारी, पलंग और लॉकर को तोड़ डाला और एक-एक कमरे को खंगाल दिया। परिजनों के मुताबिक, चोर करीब डेढ़ लाख रुपये नकद, सोने-चांदी के आभूषण, सोने की चेन, चांदी के बर्तन और भगवान की चांदी की मूर्ति सहित लाखों रुपये का सामान ले उड़े।

इसके अलावा घर से संचालित कपड़े की दुकान से भी लगभग 50 हजार रुपये मूल्य के कपड़े, जिनमें जींस और साड़ियां शामिल हैं, चोरी कर लिए गए। कुल मिलाकर इस वारदात में करीब 15 लाख रुपये के नुकसान का अनुमान लगाया जा रहा है।
बताया जा रहा है कि चोरी की इस घटना में करीब तीन चोर शामिल थे, जिन्होंने पूरे घर को अस्त-व्यस्त कर दिया। बुधवार को श्राद्ध कार्यक्रम होना था, जिसके लिए हाल ही में बैंक से निकाले गए डेढ़ लाख रुपये भी चोर अपने साथ ले गए।
घटना की जानकारी मिलने पर जब परिवार वापस लौटा तो घर का सारा सामान बिखरा पड़ा था और कीमती वस्तुएं गायब थीं। इस घटना से परिवार गहरे सदमे में है।

मामले में बागबेड़ा थाना में अज्ञात चोरों के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई गई है। पुलिस मौके पर पहुंचकर जांच में जुट गई है और आसपास के लोगों से पूछताछ के साथ-साथ सीसीटीवी फुटेज भी खंगाल रही है।
घटना के बाद पूरे इलाके में दहशत का माहौल है, वहीं स्थानीय लोगों ने पुलिस गश्ती व्यवस्था पर सवाल उठाए हैं।

WhatsApp
Connect With WhatsApp Cannel !