Bahragora Road Accident: बरसोल थाना क्षेत्र के खण्डामौदा चौक पर शुक्रवार शाम कोलकाता से आ रहा एक तेज रफ्तार ट्रेलर (NL 01 AK 4156) अचानक अनियंत्रित होकर डिवाइडर तोड़ते हुए बाजार में घुस गया. प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, ट्रेलर करीब 150 मीटर तक दुकानों और वाहनों को रौंदते हुए आगे बढ़ता रहा, जिससे बाजार में अफरा-तफरी मच गई. इस दौरान ट्रेलर ने माटिहाना निवासी 58 वर्षीय मोहम्मद साबिर को अपनी चपेट में ले लिया, जिनकी मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई. वाहन ने सड़क किनारे खड़ी एक स्कूटी और कई छोटी दुकानों को भी पूरी तरह तहस-नहस कर दिया.
हादसे में 4 लोग जख्मी, नाजुक हालत में दो रेफर
इस भीषण दुर्घटना में ट्रेलर चालक किताबुद्दीन अंसारी (गढ़वा निवासी) के अलावा स्थानीय ग्राहक सुदर्शन बेरा, गीता नायक और अश्वनी कुंवर गंभीर रूप से घायल हो गए हैं. स्थानीय ग्रामीणों ने तुरंत राहत कार्य शुरू किया और सभी घायलों को एंबुलेंस से बहरागोड़ा सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया. प्राथमिक उपचार के बाद सुदर्शन बेरा और चालक की बिगड़ती स्थिति को देखते हुए बेहतर इलाज के लिए उन्हें उच्च चिकित्सा केंद्र रेफर कर दिया गया. घटना के बाद इलाके के लोगों में तेज रफ्तार भारी वाहनों के प्रति भारी आक्रोश देखा जा रहा है.
पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा, जांच शुरू
हादसे की जानकारी मिलते ही बहरागोड़ा और बरसोल थाना की पुलिस टीम मौके पर पहुंची और क्षतिग्रस्त ट्रेलर को जब्त किया. पुलिस ने मोहम्मद साबिर के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए घाटशिला भेज दिया है. दुर्घटना के कारणों की जांच की जा रही है और यह पता लगाया जा रहा है.