Back to Top

Facebook WhatsApp Telegram YouTube Instagram
Push Notification

🔔 Enable Notifications

Subscribe now to get the latest updates instantly!

Jharkhand News26 – fastest emerging e-news channel.
  • 2026-04-11

Giridih ACB Raid: गिरिडीह में पांच हजार रिश्वत लेते मनरेगा जेई गिरफ्तार, डोभा निर्माण के बिल भुगतान के लिए मांगी थी घूस

Giridih ACB Raid: भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो (ACB) की हजारीबाग टीम ने शनिवार को गिरिडीह के राजधनवार प्रखंड में बड़ी कार्रवाई की है. टीम ने मनरेगा के जूनियर इंजीनियर (जेई) अंकुश कुमार को 5,000 रूपए रिश्वत लेते हुए रंगे हाथों गिरफ्तार किया. यह कार्रवाई धनवार प्रखंड के महेश कुमार साव की शिकायत पर की गई है. जैसे ही पीड़ित ने रिश्वत की राशि जेई को थमाई, पहले से सतर्क ACB की टीम ने उन्हें केमिकल युक्त नोटों के साथ मौके पर ही दबोच लिया.

बिल पास करने के बदले मांग रहा था कमीशन
जानकारी के अनुसार, महेश कुमार साव ने सरकारी योजना के तहत अपने क्षेत्र में डोभा (तालाब) का निर्माण कराया था. इस कार्य का बकाया बिल पास करने और कागजी प्रक्रिया को आगे बढ़ाने के एवज में जेई अंकुश कुमार कमीशन की मांग कर रहा था. पीड़ित ने कई बार गुहार लगाई, लेकिन बिना रिश्वत के काम करने से मना किए जाने के बाद उसने हजारीबाग ACB कार्यालय में शिकायत दर्ज कराई. ACB ने मामले का सत्यापन करने के बाद जाल बिछाया और आरोपी इंजीनियर को रंगे हाथों पकड़ने में सफलता पाई.

आरोपी को हजारीबाग ले गई टीम, प्रशासन में हड़कंप
गिरफ्तारी के बाद ACB की टीम आरोपी जेई अंकुश कुमार को अपने साथ हजारीबाग ले गई है, जहां उनसे आगे की पूछताछ की जा रही है. इस कार्रवाई के बाद राजधनवार प्रखंड कार्यालय और जिले के अन्य सरकारी विभागों में हड़कंप मच गया है. प्रखंड स्तर पर चल रही योजनाओं में कमीशनखोरी के इस मामले ने एक बार फिर सिस्टम की पारदर्शिता पर सवाल खड़े कर दिए हैं.
WhatsApp
Connect With WhatsApp Cannel !