Back to Top

Facebook WhatsApp Telegram YouTube Instagram
Push Notification

🔔 Enable Notifications

Subscribe now to get the latest updates instantly!

Jharkhand News26 – fastest emerging e-news channel.
  • 2026-04-12

Gamharia News : सरायकेला में अवैध बालू परिवहन पर पुलिस की कार्रवाई, वाहन जब्त

Gamharia News : सरायकेला–खरसावां जिले में दिन के उजाले में बिना चालान के हो रहे बालू के अवैध परिचालन पर पुलिस ने त्वरित कार्रवाई की। गुप्त सूचना के आधार पर गम्हरिया थाना की टीम सादे कपड़ों में सक्रिय हुई और एक भारी मालवाहक वाहन को बालू सहित पकड़ लिया।
व्हाट्सएप चालान का बहाना, दस्तावेज नहीं दिखा सका चालक

मिली जानकारी के अनुसार, यह कार्रवाई पुलिस अधीक्षक को प्राप्त गोपनीय सूचना के आधार पर की गई। संदिग्ध वाहन संख्या JH01FW2700 को रोककर जांच की गई, तो चालक अजय सिंह कोई वैध चालान प्रस्तुत नहीं कर सका। पूछताछ में चालक ने बताया कि वाहन मालिक ने व्हाट्सएप के माध्यम से चालान भेजने की बात कही थी, लेकिन खबर लिखे जाने तक कोई दस्तावेज उपलब्ध नहीं कराया जा सका।

दस्तावेजों के अभाव में पुलिस ने वाहन को जब्त करते हुए चालक को थाने में बैठा लिया और आगे की कानूनी प्रक्रिया शुरू कर दी है।
इस कार्रवाई से क्षेत्र में अवैध बालू परिवहन में संलिप्त लोगों के बीच हड़कंप मच गया है। पुलिस सूत्रों के अनुसार जिले में अवैध खनन और परिवहन के खिलाफ लगातार अभियान चलाया जा रहा है और इस तरह की कार्रवाई आगे भी जारी रहेगी।
WhatsApp
Connect With WhatsApp Cannel !