Back to Top

Facebook WhatsApp Telegram YouTube Instagram
Push Notification

🔔 Enable Notifications

Subscribe now to get the latest updates instantly!

Jharkhand News26 – fastest emerging e-news channel.
  • 2025-06-03

Violent Clash In Jamshedpur: जमशेदपुर में विवाद ने ली हिंसक रूप, बाराद्वारी में युवक पर चापड़ से हमला

जमशेदपुर: शहर के सिदगोड़ा थाना अंतर्गत बाराद्वारी क्षेत्र में पुरानी रंजिश के चलते एक युवक पर चायनीज चापड़ से हमला कर दिया गया। घटना मंगलवार रात की है, जब तीन युवकों ने मिलकर मुना मदक नामक युवक पर हमला कर उसे गंभीर रूप से घायल कर दिया। हमले में मुना के सिर पर गंभीर चोट आई है। घायल को इलाज के लिए एमजीएम अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

पीड़ित मुना मदक ने बताया कि घटना की शुरुआत मंगलवार को उसकी बहन की शादी के दौरान हुई। शादी समारोह एमजीएम थाना क्षेत्र के मुखिया डागा में हो रहा था, जहां डीजे बजाने के लिए कुछ युवक पहुंचे थे। आरोप है कि वे नशे में धुत होकर गाली गलौज करने लगे। मुना और उसके साथियों ने जब विरोध किया तो बात बढ़ गई और एक युवक को थप्पड़ भी मारना पड़ा।


इसी बात को लेकर बुधवार को बाराद्वारी में तीन युवकों ने मुना पर अचानक चायनीज चापड़ से हमला कर दिया और उसकी बाइक को भी क्षतिग्रस्त कर दिया। पुलिस मामले की जांच कर रही है और आरोपियों की पहचान कर गिरफ्तारी की कोशिश की जा रही है।

बीती रात पुरानी रंजिश के चलते रोहित ने मुना पर मारपीट की। बुधवार सुबह बाराद्वारी में मुना अपने दोस्त को लेने पहुंचा तो आरोपित युवकों ने उसकी बाइक तोड़ दी और चाइनीज चापड़ से हमला कर उसे गंभीर रूप से घायल कर दिया। मुना का आरोप है कि रोहित, शेखर और उनके एक साथी ने इस हमले को अंजाम दिया। घायल युवक मुखिया डागा का निवासी है और एमजीएम अस्पताल में भर्ती है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

WhatsApp
Connect With WhatsApp Cannel !