Back to Top

Facebook WhatsApp Telegram YouTube Instagram
Push Notification

🔔 Enable Notifications

Subscribe now to get the latest updates instantly!

Jharkhand News26 – fastest emerging e-news channel.
  • 2026-04-12

Chaibasa News: हाई टेंशन तार की चपेट में आने से मजदूर की मौत, ट्रक से सामान उतारने के दौरान हुआ हादसा

Chaibasa News: पश्चिमी सिंहभूम जिले के झींकपानी थाना क्षेत्र अंतर्गत असुरा गांव के पास रविवार दोपहर एक बड़ा हादसा हो गया. चाईबासा के मधु बाजार मोहल्ला निवासी 25 वर्षीय आकाश कुमार उर्फ मोनू की हाई टेंशन तार की चपेट में आने से मौत हो गई. बताया जा रहा है कि आकाश मजदूरी का काम करता था और रविवार अपराहन करीब 3 बजे वह ट्रक से सामान उतारने के लिए असुरा गांव गया था. ट्रक से उतरते समय वह वहां लटके हुए बिजली के हाई वोल्टेज तार को देख नहीं पाया और उसकी चपेट में आ गया.

परिजनों में कोहराम और मातम
हादसे के तुरंत बाद मौके पर मौजूद साथी और परिजन आकाश को लेकर आनन-फानन में चाईबासा पहुंचे, लेकिन इलाज शुरू होने से पहले ही उसने दम तोड़ दिया. आकाश की मौत की खबर मिलते ही मधु बाजार मोहल्ले में शोक की लहर दौड़ गई. मृतक के भाई और परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है. इस असमय मौत ने पूरे परिवार को तोड़कर रख दिया है. घटना के बाद स्थानीय पुलिस को सूचना दे दी गई है और कानूनी प्रक्रिया पूरी की जा रही है.

विभाग की लापरवाही पर भड़के लोग
इस घटना के बाद ग्रामीणों और स्थानीय लोगों में बिजली विभाग के खिलाफ भारी आक्रोश देखा जा रहा है. लोगों का आरोप है कि गांव के पास हाई टेंशन तार काफी नीचे लटका हुआ था, जिसे ठीक करने के लिए विभाग ने कोई सुध नहीं ली. ग्रामीणों ने इस हादसे के लिए सीधे तौर पर बिजली विभाग की लापरवाही को जिम्मेदार ठहराया है और पीड़ित परिवार के लिए मुआवजे के साथ-साथ दोषी अधिकारियों पर कड़ी कार्रवाई की मांग की है.
WhatsApp
Connect With WhatsApp Cannel !