Back to Top

Facebook WhatsApp Telegram YouTube Instagram
Push Notification

🔔 Enable Notifications

Subscribe now to get the latest updates instantly!

Jharkhand News26 – fastest emerging e-news channel.
  • 2026-04-12

Jamshedpur News : तेली साहू महासभा की बैठक में हंगामा, वर्तमान कमेटी पर वित्तीय अनियमितता के आरोप

Jamshedpur News : साकची स्थित कुम्हारपाड़ा के जानकी भवन में रविवार को अखिल भारतीय तेली साहू महासभा की आम सभा आयोजित की गई, जिसमें बड़ी संख्या में समाज के सदस्य शामिल हुए। बैठक में वर्तमान जिला कमेटी के संचालन को लेकर गहरी चिंता व्यक्त की गई।
ऑडिट रिपोर्ट और लेखा-जोखा नहीं देने का आरोप

सदस्यों का कहना था कि महासभा की जिला इकाई का कार्यकाल संविधान के अनुसार तीन वर्षों का होता है, लेकिन वर्तमान कमेटी फरवरी 2020 में चुनाव होने के बावजूद अब सातवें वर्ष में प्रवेश कर चुकी है। इस पर सदस्यों ने सवाल उठाते हुए कहा कि अध्यक्ष राकेश साहू, कोषाध्यक्ष सुरेश साहू और महामंत्री पप्पू साहू न तो कोई लेखा-जोखा प्रस्तुत कर रहे हैं और न ही ऑडिट रिपोर्ट दे रहे हैं।
बैठक में यह भी आरोप लगाया गया कि कमेटी द्वारा अवैध तरीके से पद पर बने रहते हुए वित्तीय अनियमितताएं की जा रही हैं। कार्यक्रमों के नाम पर चंदा वसूला जा रहा है, लेकिन आय-व्यय का कोई स्पष्ट विवरण सदस्यों के सामने नहीं रखा जा रहा।

19 अप्रैल तक हिसाब देने का अल्टीमेटम

आमसभा में सर्वसम्मति से प्रस्ताव पारित किया गया कि वर्तमान कमेटी 19 अप्रैल 2026 तक अपनी ऑडिट रिपोर्ट और आय-व्यय का पूरा विवरण चुनाव संचालन समिति के समक्ष प्रस्तुत करे।

इसके साथ ही चुनाव संचालन समिति के गठन का भी प्रस्ताव पारित किया गया, जिसमें हरिहर प्रसाद, द्वारिका प्रसाद, विनोद गुप्ता, शशिकांत महाराज, जवाहर साहू और प्रमोद साहू को शामिल किया गया। इस प्रस्ताव का सभी सदस्यों ने समर्थन किया।
तीसरे प्रस्ताव के तहत यह निर्णय लिया गया कि जब तक आय-व्यय का पूरा हिसाब प्रस्तुत नहीं किया जाता, तब तक वर्तमान कमेटी को किसी प्रकार का चंदा नहीं दिया जाएगा। सदस्यों ने स्पष्ट किया कि ऑडिट रिपोर्ट जमा होने के बाद महासभा का चुनाव संविधान में निर्धारित प्रावधानों के तहत जल्द कराया जाएगा।
WhatsApp
Connect With WhatsApp Cannel !