Back to Top

Facebook WhatsApp Telegram YouTube Instagram
Push Notification

🔔 Enable Notifications

Subscribe now to get the latest updates instantly!

Jharkhand News26 – fastest emerging e-news channel.
  • 2026-04-13

Jamshedpur News : साकची में के पॉल वेंचर्स शोरूम का भव्य उद्घाटन, सांसद विद्युत वरण महतो ने किया उद्घाटन

Jamshedpur News : साकची स्थित पुराना काशीडीह में दुर्गा मंदिर के सामने के पॉल वेंचर्स नाम से एक नए शोरूम का भव्य उद्घाटन किया गया। इस अवसर पर सांसद विद्युत् वरन महतो एवं कांग्रेस के वरिष्ठ नेता प्रदीप बलमुचू ने रिबन काटकर शोरूम का उद्घाटन किया।
मेरीनो प्लाइवुड समेत कई प्रीमियम प्रोडक्ट्स एक ही छत के नीचे उपलब्ध

उद्घाटन के मौके पर अतिथियों ने शोरूम संचालक को शुभकामनाएं देते हुए कहा कि यह नया प्रतिष्ठान शहरवासियों की जरूरतों को पूरा करने में अहम भूमिका निभाएगा। उन्होंने कहा कि प्राइम लोकेशन पर खुले इस शोरूम से न सिर्फ जमशेदपुर बल्कि आसपास के क्षेत्रों के लोगों को भी बेहतर सुविधा मिलेगी।

‘के पॉल वेंचर्स’ में ग्राहकों के लिए मेरीनो कंपनी के प्लाइवुड, ग्रीन प्लाई और किट प्लाई उपलब्ध कराए गए हैं। कंपनी के ब्रांच मैनेजर ने बताया कि जमशेदपुर में यह उनका पहला शोरूम है, जहां ग्राहक सीधे उत्पादों को देख-परख कर अपनी पसंद का सामान खरीद सकते हैं। उन्होंने कहा कि आमतौर पर प्लाइवुड कैटलॉग के माध्यम से दिखाया जाता है, लेकिन यहां उत्पाद वास्तविक रूप में उपलब्ध हैं।

इलेक्ट्रॉनिक्स और डेकोर का भी विकल्प

शोरूम में आधुनिक डिजाइन के पंखे और इलेक्ट्रॉनिक्स सामान भी उपलब्ध हैं, इसके अलावा घरेलू सजावट से जुड़े विभिन्न आकर्षक उत्पाद भी यहां ग्राहकों के लिए उपलब्ध कराए गए हैं।
WhatsApp
Connect With WhatsApp Cannel !