Back to Top

Facebook WhatsApp Telegram YouTube Instagram
Push Notification

🔔 Enable Notifications

Subscribe now to get the latest updates instantly!

Jharkhand News26 – fastest emerging e-news channel.
  • 2026-04-13

Dhanbad News : मौत के बाद 5 दिन तक घर में पड़ा रहा युवती का शव, भाई ने बाथरूम में किया अंतिम संस्कार

Dhanbad News : जिले के गोविंदपुर थाना क्षेत्र से मानवता को झकझोर देने वाली घटना सामने आई है। यहां वास्तु विहार कॉलोनी में एक युवती की मौत के बाद उसका शव करीब पांच दिनों तक घर में ही पड़ा रहा। बाद में उसके भाई ने बाथरूम में ही अंतिम संस्कार कर दिया।
इलाके में सनसनी, प्रशासन पर उठे सवाल

जानकारी के अनुसार, युवती की मौत के बाद उसका भाई लगातार मदद की गुहार लगाता रहा, लेकिन उसे समय पर कोई सहयोग नहीं मिला। इस दौरान शव घर में ही पड़ा रहा, जिससे स्थिति और भयावह होती चली गई।
बताया जा रहा है कि करीब पांच दिनों तक शव को घर में ही रखा गया। आसपास के लोगों को इसकी जानकारी होने के बाद भी कोई ठोस पहल नहीं हो सकी, जिससे घटना ने गंभीर सामाजिक सवाल खड़े कर दिए हैं।

स्थिति से परेशान होकर युवक ने अपनी बहन का अंतिम संस्कार घर के बाथरूम में ही कर दिया। यह घटना पूरे इलाके में चर्चा का विषय बन गई है और लोगों को झकझोर कर रख दिया है। घटना सामने आने के बाद इलाके में सनसनी फैल गई। स्थानीय लोग इसे बेहद दुखद और अमानवीय स्थिति बता रहे हैं। इस पूरे मामले ने प्रशासन और सामाजिक तंत्र पर भी सवाल खड़े कर दिए हैं कि आखिरकार समय पर मदद क्यों नहीं पहुंच सकी।
WhatsApp
Connect With WhatsApp Cannel !