Back to Top

Facebook WhatsApp Telegram YouTube Instagram
Push Notification

🔔 Enable Notifications

Subscribe now to get the latest updates instantly!

Jharkhand News26 – fastest emerging e-news channel.
  • 2026-04-13

Postal Service Jamshedpur: सिंहभूम मंडल ने तैयार किया रणनीतिक रोडमैप, डाक अधिदर्शकों को मिला विशेष प्रशिक्षण

Jamshedpur: आगामी वित्तीय वर्ष में सेवा गुणवत्ता और राजस्व वृद्धि के नए कीर्तिमान स्थापित करने के उद्देश्य से सिंहभूम मंडल डाक विभाग ने व्यापक रणनीतिक तैयारी पूरी कर ली है। इसी क्रम में मंडलीय कार्यालय में वरिष्ठ डाक अधीक्षक श्री उदयभान सिंह की अध्यक्षता में उच्च स्तरीय समीक्षा बैठक आयोजित की गई।
बैठक का मुख्य फोकस नए वित्तीय वर्ष के लिए निर्धारित राजस्व एवं सेवा लक्ष्यों की समयबद्ध प्राप्ति पर रहा। इस दौरान श्री उदयभान सिंह ने अधिकारियों को संबोधित करते हुए कहा कि विभागीय सफलता का आधार मजबूत टीम वर्क और प्रभावी रणनीति का समय पर क्रियान्वयन है। उन्होंने ग्राहक सेवा को सर्वोच्च प्राथमिकता देने पर जोर दिया।

बैठक में उप डाक अधीक्षक श्री विश्वजीत राय ने परिचालन एवं तकनीकी पहलुओं पर विस्तार से चर्चा की। उन्होंने कार्यक्षमता बढ़ाने और चुनौतियों को अवसर में बदलने के लिए कई नवाचारों पर बल दिया। इस अवसर पर मंडल के सभी सहायक डाक अधीक्षक, डाक निरीक्षक, विभिन्न सब-डिवीजनों के डाक अधिदर्शक एवं ग्राहक संबंध प्रबंधक उपस्थित रहे।

बैठक की खास विशेषता डाक अधिदर्शकों के लिए आयोजित विशेष प्रशिक्षण सत्र रहा। इसमें कार्यों की गुणवत्ता एवं समयबद्ध निष्पादन, दैनिक निगरानी प्रणाली को मजबूत बनाने तथा लक्ष्य आधारित कार्यप्रणाली अपनाने पर विशेष जोर दिया गया।

साथ ही, अधिकारियों ने अपने-अपने क्षेत्रों के लिए रोडमैप प्रस्तुत करते हुए ग्राहकों से बेहतर समन्वय और विभागीय योजनाओं को अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाने की रणनीति साझा की।

बैठक के प्रमुख निष्कर्षों में ग्राहक संतुष्टि को सर्वोपरि रखना, सूक्ष्म नियोजन के तहत वर्ष के पहले दिन से ही कार्य शुरू करना तथा अधिकारियों के बीच बेहतर समन्वय स्थापित करना शामिल रहा।

बैठक के अंत में वरिष्ठ डाक अधीक्षक ने विश्वास जताया कि प्रशिक्षित और ऊर्जावान टीम नए वित्तीय वर्ष में निर्धारित लक्ष्यों को हासिल करते हुए सफलता के नए आयाम स्थापित करेगी।
WhatsApp
Connect With WhatsApp Cannel !