Back to Top

Facebook WhatsApp Telegram YouTube Instagram
Push Notification

🔔 Enable Notifications

Subscribe now to get the latest updates instantly!

Jharkhand News26 – fastest emerging e-news channel.
  • 2026-04-13

Chaibasa Crime News: बड़ाजमदा मोबाइल दुकान चोरी का खुलासा, तीन नाबालिग चोर गिरफ्तार, 50 हजार के 6 मोबाइल बरामद

Chaibasa: पश्चिमी सिंहभूम जिले के जगन्नाथपुर अनुमंडल क्षेत्र अंतर्गत बड़ाजमदा ओपी इलाके में मोबाइल दुकान में हुई चोरी के मामले का पुलिस ने खुलासा कर लिया है। इस मामले में नाबालिग चोरों की संलिप्तता सामने आई है। जानकारी के अनुसार 11 अप्रैल की देर रात के बाजार स्थित दुकानदार जितेंद्र प्रसाद ने जमदा ओपी पहुंचकर शिकायत दर्ज कराई थी कि अज्ञात चोरों ने उनकी दुकान का ताला तोड़कर करीब छह मोबाइल फोन चोरी कर लिए हैं। शिकायत के बाद पुलिस ने मामले को गंभीरता से लेते हुए जांच शुरू की।

सीसीटीवी फुटेज और मुखबिरों की मदद से मिला सुराग
मामला दर्ज होने के बाद पुलिस ने कार्रवाई करते हुए आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की जांच की। फुटेज में कुछ संदिग्ध लोग नजर आए, जिसके आधार पर पुलिस ने अपने मुखबिर तंत्र को सक्रिय किया। गुप्त सूचना के आधार पर यह पता चला कि इस चोरी की वारदात को अंजाम देने में कुछ नाबालिग लड़के शामिल हैं, जिसके बाद पुलिस ने तेजी से कार्रवाई शुरू की।

बकना गांव से पकड़े गए तीनों आरोपी, चोरी का सामान बरामद
थाना प्रभारी बालेश्वर उरांव के नेतृत्व में पुलिस टीम ने त्वरित कार्रवाई करते हुए जामदा के बकना गांव से तीन नाबालिग चोरों को पकड़ लिया। पूछताछ के दौरान तीनों ने चोरी की घटना को अंजाम देने की बात स्वीकार कर ली। पुलिस ने उनके कब्जे से करीब 50 हजार रुपये मूल्य के छह मोबाइल फोन भी बरामद किए हैं, जिनमें लावा, सैमसंग, आईटेल और पोको जैसी कंपनियों के मोबाइल शामिल हैं।

न्यायालय में पेश कर भेजा गया बाल सुधार गृह, जांच जारी
पुलिस ने गिरफ्तार तीनों नाबालिग आरोपियों को न्यायालय में प्रस्तुत किया, जहां से उन्हें बाल सुधार गृह भेज दिया गया है। थाना प्रभारी ने बताया कि आरोपियों ने घटना से पहले इलाके की रेकी भी की थी। फिलहाल पुलिस यह पता लगाने में जुटी है कि इस चोरी में इनके साथ और कौन-कौन लोग शामिल थे, ताकि पूरे गिरोह का पर्दाफाश किया जा सके।
WhatsApp
Connect With WhatsApp Cannel !