Aaj Ka Panchang: आज 14 अप्रैल 2026, मंगलवार है। वैशाख कृष्ण पक्ष की द्वादशी तिथि रात 09:04 बजे तक रहेगी, इसके बाद त्रयोदशी तिथि आरम्भ होगी। विक्रम संवत 2083 और शक संवत 1948 चल रहा है। सूर्योदय सुबह 05:27 बजे और सूर्यास्त शाम 06:06 बजे होगा। ऋतु वसंत है और अयन उत्तरायण है।
नक्षत्र, योग और ग्रहों की स्थिति
आज शतभिषा नक्षत्र दोपहर 01:08 बजे तक रहेगा, उसके बाद पूर्व भाद्रपद नक्षत्र लगेगा। शुक्ल योग दोपहर 01:20 बजे तक रहेगा और फिर ब्रह्म योग बनेगा। करण में गर और बाद में वव रहेगा। ग्रह स्थिति के अनुसार चंद्रमा और राहु कुंभ राशि में, गुरु मिथुन में, सूर्य, मंगल, बुध और शनि मीन में, केतु सिंह में और शुक्र मेष राशि में स्थित हैं।
शुभ-अशुभ चौघड़िया व मुहूर्त
दिन का चौघड़िया अनुसार लाभ और अमृत काल सुबह 10:11 से दोपहर 01:20 तक अत्यंत शुभ माना गया है। अभिजीत मुहूर्त सुबह 11:40 से दोपहर 12:29 तक रहेगा जो सभी कार्यों के लिए श्रेष्ठ है। ब्रह्म मुहूर्त सुबह 03:58 से सुबह 04:42 तक रहेगा, जिसे साधना और पूजा के लिए उत्तम माना जाता है।
अशुभ समय, विशेष योग व उपाय
राहुकाल दोपहर 02:54 से शाम 04:29 तक रहेगा, यमगण्ड सुबह 08:36 से subha 10:11 तक और भद्रा पूरे दिन प्रभावी रहेगी। दिशाशूल उत्तर दिशा में है। पंचक 13 अप्रैल सुबह से 17 अप्रैल दोपहर तक रहेगा। आज वरुथिनी एकादशी व्रत का पारण है, इसलिए हनुमान जी की पूजा करना शुभ फलदायी माना गया है।