Back to Top

Facebook WhatsApp Telegram YouTube Instagram
Push Notification

🔔 Enable Notifications

Subscribe now to get the latest updates instantly!

Jharkhand News26 – fastest emerging e-news channel.
  • 2025-06-03

Jamshedpur Crash : जमशेदपुर के परसुडीह इलाके में जेसीबी वाहन ने बाइक सवार युवक को जोरदार टक्कर मारी, इलाज के दौरान युवक की मृत्यु

जमशेदपुर : परसुडीह थाना क्षेत्र के चारखम्बा चौक के पास अनियंत्रित जेसीबी ने बाइक सवार युवक को टक्कर मार दी। सिदगोड़ा के 28 वर्षीय रमेश टुडू गंभीर रूप से घायल होकर सदर अस्पताल ले जाते समय इलाज के दौरान दम तोड़ दिया। बताया गया कि रमेश स्टेशन से सुंदरनगर की ओर बाइक से जा रहा था तभी बाजार समिति मार्ग से आ रही जेसीबी से दोनों की भिड़ंत हो गई।
स्थानीय लोगों की मदद से गंभीर रूप से घायल रमेश टुडू को परसुडीह के सदर अस्पताल पहुंचाया गया जहां इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई। परसुडीह थाना के पुलिस पदाधिकारी मोहम्मद फैज अहमद ने बताया कि बाइक और जेसीबी के बीच टक्कर हुई थी जिसमें 28 वर्षीय सिदगोड़ा निवासी रमेश टुडू गंभीर रूप से घायल हो गया था। पुलिस ने जेसीबी को जब्त कर आगे की कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी है।
WhatsApp
Connect With WhatsApp Cannel !