Back to Top

Facebook WhatsApp Telegram YouTube Instagram
Push Notification

🔔 Enable Notifications

Subscribe now to get the latest updates instantly!

Jharkhand News26 – fastest emerging e-news channel.
  • 2026-04-14

Potka Accident: पोटका में अनियंत्रित बाइक की हाईवा से टक्कर, पति की मौत, पत्नी घायल

Potka: पोटका थाना क्षेत्र के टाटा-हाता मुख्य मार्ग पर तुड़ी गांव के समीप मंगलवार सुबह एक दर्दनाक सड़क हादसा हो गया, जिसमें बिरसानगर निवासी श्याम सिंह मुंडा (50 वर्ष) की मौत हो गई, जबकि उनकी पत्नी घायल हो गई। बताया जा रहा है कि यह हादसा सुबह करीब पांच बजे हुआ, जब अनियंत्रित मोटरसाइकिल सड़क किनारे खड़े हाईवा वाहन से जा टकराई। टक्कर इतनी जोरदार थी कि मौके पर ही गंभीर स्थिति बन गई और आसपास के इलाके में हड़कंप मच गया।

घर लौटने के दौरान हुआ हादसा
जानकारी के अनुसार श्याम सिंह मुंडा मूल रूप से पश्चिम सिंहभूम के चक्रधरपुर थाना क्षेत्र के ग्राम उलीडीह के निवासी थे, लेकिन वर्तमान में जमशेदपुर के बिरसानगर में रह रहे थे। मंगलवार सुबह वह अपनी पत्नी के साथ मोटरसाइकिल से जमशेदपुर से अपने गांव की ओर जा रहे थे। इसी दौरान तुड़ी पेट्रोल पंप के पास सड़क किनारे खड़े हाईवा वाहन को उन्होंने पीछे से टक्कर मार दी, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गए, जबकि बाइक पर पीछे बैठी उनकी पत्नी को भी चोटें आईं।

अस्पताल में डॉक्टरों ने किया मृत घोषित
घटना की सूचना मिलते ही पोटका थाना पुलिस मौके पर पहुंची और दोनों घायलों को तुरंत पोटका सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) ले जाया गया, जहां चिकित्सकों ने श्याम सिंह मुंडा को मृत घोषित कर दिया। वहीं उनकी पत्नी का इलाज जारी है। पुलिस ने घटना के बाद आवश्यक कानूनी कार्रवाई करते हुए हाईवा वाहन को जब्त कर लिया है और मामले की जांच शुरू कर दी है।
WhatsApp
Connect With WhatsApp Cannel !