Back to Top

Facebook WhatsApp Telegram YouTube Instagram
Push Notification

🔔 Enable Notifications

Subscribe now to get the latest updates instantly!

Jharkhand News26 – fastest emerging e-news channel.
  • 2026-04-14

Bihar Politics: नीतीश कुमार का दो दशकों का सफर खत्म, अंतिम कैबिनेट बैठक में भावुक हुए सीएम, अब दिल्ली की राजनीति में निभाएंगे नई भूमिका

Bihar Politics: बिहार की सत्ता पर करीब 20 साल तक काबिज रहने के बाद मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने आज अपनी अंतिम कैबिनेट बैठक की अध्यक्षता की. सचिवालय में करीब 25 मिनट तक चली इस बैठक का माहौल काफी भावुक रहा. कृषि मंत्री रामकृपाल यादव ने बताया कि मुख्यमंत्री अपनी विदाई के क्षणों में काफी भावुक लेकिन संयमित दिखे. बैठक के बाद नीतीश कुमार ने सभी मंत्रियों और अधिकारियों के साथ यादगार ग्रुप फोटो खिंचवाई और कर्मचारियों के प्रति अपना आभार व्यक्त किया. उन्होंने स्पष्ट किया कि वे राज्यसभा के माध्यम से बिहार की सेवा जारी रखेंगे और नई सरकार का मार्गदर्शन करते रहेंगे.

सक्रिय राजनीति से अब दिल्ली का रुख
नीतीश कुमार के राज्यसभा के लिए चुने जाने के बाद अब वे बिहार की सक्रिय राजनीति छोड़कर दिल्ली का रुख कर रहे हैं. उनके इस फैसले के साथ ही बिहार में पहली बार भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) का मुख्यमंत्री बनने का रास्ता साफ हो गया है. नई व्यवस्था के तहत बिहार में एनडीए की सरकार बनी रहेगी, जिसमें जदयू कोटे से उपमुख्यमंत्री बनाया जाना तय माना जा रहा है. कैबिनेट मीटिंग के बाद नीतीश कुमार अपने आवास “एक अणे मार्ग” पहुंचे, जहां सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए थे और केवल मीडिया व आपातकालीन वाहनों को ही प्रवेश की अनुमति दी गई.

शाम को होगा नए मुख्यमंत्री का ऐलान
नीतीश कुमार के इस्तीफे के बाद आज शाम बिहार में नए नेतृत्व की तस्वीर साफ हो जाएगी. शाम 5 से 7 बजे के बीच केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह चौहान की मौजूदगी में एनडीए विधायक दल की बैठक होगी, जिसमें नए मुख्यमंत्री के नाम का औपचारिक ऐलान किया जाएगा. इसके तुरंत बाद राजभवन में नई सरकार बनाने का दावा पेश किया जाएगा. नीतीश कुमार की विदाई बिहार की राजनीति के लिए एक ऐतिहासिक मोड़ है, जहां से अब राज्य एक नए राजनीतिक समीकरण और नए नेतृत्व की दिशा में आगे बढ़ रहा है.
WhatsApp
Connect With WhatsApp Cannel !