Back to Top

Facebook WhatsApp Telegram YouTube Instagram
Push Notification

🔔 Enable Notifications

Subscribe now to get the latest updates instantly!

Jharkhand News26 – fastest emerging e-news channel.
  • 2026-04-14

Adityapur Crime News: आदित्यपुर पुलिस की कार्रवाई, आर्म्स एक्ट का वांछित अभियुक्त गिरफ्तार, भेजा गया जेल

Adityapur Crime News: आदित्यपुर थाना पुलिस ने छापेमारी कर कांड संख्या 255/25 के मुख्य अभियुक्त सुभाष प्रमाणिक को गिरफ्तार कर लिया है. 48 वर्षीय सुभाष, आदित्यपुर की सालडीह बस्ती का रहने वाला है और पिछले कई महीनों से पुलिस की गिरफ्त से बाहर था. गिरफ्तारी के बाद पुलिस ने आवश्यक पूछताछ की और सोमवार को उसे न्यायिक हिरासत में भेजते हुए माननीय न्यायालय में पेश किया, जहां से उसे जेल भेज दिया गया.

संगीन धाराओं और आर्म्स एक्ट में दर्ज है मामला
अभियुक्त सुभाष प्रमाणिक के खिलाफ 15 अगस्त 2025 को आदित्यपुर थाने में विभिन्न धाराओं समेत आर्म्स एक्ट के तहत मामला दर्ज किया गया था. उस पर हथियारों के अवैध प्रदर्शन, धमकी और आपराधिक साजिश रचने जैसे गंभीर आरोप हैं. पुलिस रिकॉर्ड के अनुसार, कई अन्य धाराएं लगाई गई हैं, जो उसकी संलिप्तता को गंभीर अपराधों में दर्शाती हैं.
WhatsApp
Connect With WhatsApp Cannel !