Back to Top

Facebook WhatsApp Telegram YouTube Instagram
Push Notification

🔔 Enable Notifications

Subscribe now to get the latest updates instantly!

Jharkhand News26 – fastest emerging e-news channel.
  • 2026-04-14

Gamharia News: लाल बिल्डिंग के पास अवैध फ्लैट निर्माण पर बवाल, बिना नक्शा पास कराए काम जारी, नगर निगम की नोटिस बेअसर

Gamharia News: आदित्यपुर-1 निवासी पवन प्रसाद ने नगर निगम में लिखित शिकायत दर्ज कराते हुए बिल्डर रविंद्र कुमार सिन्हा पर गंभीर आरोप लगाए हैं. पीड़ित के अनुसार, उन्होंने जनवरी 2026 में अपनी जमीन के विकास के लिए बिल्डर के साथ एग्रीमेंट किया था, लेकिन बिल्डर ने बिना नक्शा स्वीकृत कराए ही धड़ल्ले से निर्माण शुरू कर दिया. पवन प्रसाद का कहना है कि विरोध करने पर बिल्डर ने उन्हें धमकी दी और जमीन पर अवैध कब्जा करने की कोशिश कर रहा है, जिससे उन्हें भारी आर्थिक नुकसान होने की आशंका है.

नोटिस के बावजूद नहीं थमा निर्माण कार्य
शिकायत के बाद आदित्यपुर नगर निगम ने कड़ा रुख अपनाते हुए दोनों पक्षों को 11 अप्रैल 2026 को पक्ष रखने के लिए तलब किया था. सुनवाई के दौरान यह चौंकाने वाला तथ्य सामने आया कि पीड़ित के नाम पर वर्ष 2025 में ही नक्शा पास कराने का आवेदन दिया गया था, जिसकी जानकारी पीड़ित को नहीं है. हालांकि नगर निगम ने काम रोकने का आश्वासन दिया था, लेकिन धरातल पर निर्माण कार्य अब भी जारी है. इससे प्रशासन की कार्यशैली और अवैध निर्माणों पर लगाम लगाने की मंशा पर बड़े सवाल खड़े हो रहे हैं.

फर्जी दस्तावेज और प्रशासनिक मिलीभगत की आशंका
इस मामले ने क्षेत्र में सक्रिय बिल्डर माफिया और फर्जी दस्तावेजों के खेल को उजागर कर दिया है. पीड़ित ने अब नगर निगम प्रशासन से निर्माण कार्य को तुरंत ध्वस्त करने और आरोपी बिल्डर पर कानूनी कार्रवाई की मांग की है. स्थानीय निवासियों में भी इस अवैध निर्माण को लेकर रोष है. अब सबकी नजरें प्रशासन के अगले कदम पर टिकी हैं कि क्या वह बिल्डर के खिलाफ कोई सख्त कार्रवाई करेगा या यह मामला ठंडे बस्ते में चला जाएगा.
WhatsApp
Connect With WhatsApp Cannel !