Back to Top

Facebook WhatsApp Telegram YouTube Instagram
Push Notification

🔔 Enable Notifications

Subscribe now to get the latest updates instantly!

Jharkhand News26 – fastest emerging e-news channel.
  • 2026-04-14

JAC Result Out: झारखंड 11वीं रिजल्ट ने तोड़े सारे रिकॉर्ड, 99% से ज्यादा छात्र पास

JAC Result Out: झारखंड एकेडमिक काउंसिल (JAC), रांची ने 14 अप्रैल 2026 को कक्षा 11 वीं की परीक्षा परिणाम आधिकारिक रूप से घोषित कर दिया। परिषद के अध्यक्ष डॉ. नटवा हांसदा ने मुख्यालय में सचिव और परीक्षा नियंत्रक की उपस्थिति में रिजल्ट जारी किया। इस बार का परिणाम पिछले वर्षों की तुलना में बेहद अच्छा रहा। 


आंकड़ों में सफलता की कहानी

इस वर्ष कुल 3,61,683 छात्रों ने नामांकन कराया गया,  जिनमें से 3,58,533 छात्र परीक्षा में शामिल हुए। इनमें से 3,55,399 छात्रों को प्रोमोट किया गया। कुल उत्तीर्ण प्रतिशत 99.12 प्रतिशत रहा, जो राज्य के शिक्षा स्तर में लगातार सुधार को दर्शाता है।


अध्यक्ष का संदेश, मेहनत ही सफलता की कुंजी

परिणाम जारी करते हुए डॉ. नटवा हांसदा ने सभी सफल छात्रों, उनके अभिभावकों और शिक्षकों को बधाई दी। उन्होंने कहा कि राज्य के सभी जिलों में प्रदर्शन बेहतर हुआ है। साथ ही “मार्जिनल” या अनुपस्थित छात्रों को निराश न होकर और अधिक मेहनत करने की सलाह दी।


ऐसे करें अपना रिजल्ट चेक

यह परीक्षा 25 से 28 फरवरी 2026 के बीच आयोजित हुई थी। छात्र अपना रिजल्ट देखने के लिए jacresults.com वेबसाइट पर जाएं, “JAC 11th Result 2026” लिंक पर क्लिक करें, रोल नंबर दर्ज करें और सबमिट करें। स्क्रीन पर रिजल्ट दिखाई देगा, जिसे डाउनलोड या प्रिंट कर सुरक्षित रखा जा सकता है।

WhatsApp
Connect With WhatsApp Cannel !