Back to Top

Facebook WhatsApp Telegram YouTube Instagram
Push Notification

🔔 Enable Notifications

Subscribe now to get the latest updates instantly!

Jharkhand News26 – fastest emerging e-news channel.
  • 2026-04-15

Horoscope Today: बुधवार को किस्मत और मेहनत का इम्तिहान, जानिए किस राशि के लिए खुलेंगे सफलता का द्वार और किसे रहना होगा सतर्क

Horoscope Today: आज का दिन कई राशियों के लिए नई उम्मीदें और जिम्मेदारियां लेकर आया है. जहां कुछ लोगों को मेहनत का फल मिलेगा, वहीं कुछ को धैर्य और समझदारी से काम लेना होगा. ग्रहों की स्थिति यह संकेत दे रही है कि जल्दबाजी से बचकर और सोच-समझकर लिए गए फैसले ही सफलता दिलाएंगे. करियर, धन, स्वास्थ्य और रिश्तों में संतुलन बनाना आज सबसे जरूरी रहेगा. आइए जानते हैं आज का विस्तृत राशिफल.
मेष (चू, चे, चो, ला, ली, लू, ले, लो, अ)
आज का दिन आपके लिए सकारात्मक परिणाम लेकर आ सकता है. संतान पक्ष से जुड़ी कोई अच्छी खबर मिल सकती है, जिससे मन प्रसन्न रहेगा. हालांकि कार्यक्षेत्र में आपको अपेक्षा से अधिक मेहनत करनी पड़ सकती है. नौकरी में पदोन्नति के संकेत हैं, लेकिन इसके लिए आपको आलस्य छोड़कर पूरी लगन से काम करना होगा. व्यवसाय में भी उन्नति के योग बन रहे हैं.
शुभ अंक - 3, 6, 9
शुभ रंग - लाल, नारंगी
उपाय - हनुमान जी को गुड़ का भोग लगाएं

वृष (ई, ऊ, ए, ओ, वा, वी, वू, वे, वो)
आज आपके प्रयास सफल होते नजर आएंगे. मेहनत के बल पर आप कार्यक्षेत्र में अच्छा प्रदर्शन करेंगे. व्यवसाय में विस्तार की योजनाएं बन सकती हैं और आर्थिक स्थिति मजबूत होगी. परिवार का सहयोग मिलेगा और भाई-बहनों के साथ संबंध बेहतर होंगे.
शुभ अंक - 1, 5, 7
शुभ रंग - सफेद, हरा
उपाय - शिवलिंग पर जल अर्पित करें

मिथुन (का, की, कू, घ, ङ, छ, के, को, हा)
आज थोड़ा संभलकर चलने की जरूरत है. स्वास्थ्य कमजोर रह सकता है और मानसिक थकान महसूस हो सकती है. खर्च बढ़ने के कारण आर्थिक दबाव महसूस हो सकता है. महत्वपूर्ण कार्यों को टालने की बजाय समय पर पूरा करना ही बेहतर रहेगा. वरिष्ठों से मतभेद से बचें.
शुभ अंक - 2, 5, 7
शुभ रंग - आसमानी, हरा
उपाय - गणेश जी की पूजा करें

कर्क (ही, हू, हे, हो, डा, डी, डू, डे, डो)
आज का दिन धीरे-धीरे आपके पक्ष में होता नजर आएगा. पहले किए गए प्रयासों का परिणाम मिल सकता है. यात्रा के योग बन रहे हैं, जो आगे चलकर लाभदायक साबित होंगे. परिवार के प्रति आपकी जिम्मेदारियां बढ़ेंगी, जिन्हें निभाना आवश्यक होगा.
शुभ अंक - 4, 6, 9
शुभ रंग - सफेद, गुलाबी
उपाय - माता दुर्गा की पूजा करें

सिंह (मा, मी, मू, मे, मो, टा, टी, टू, टे)
आज का दिन आपके लिए महत्वपूर्ण हो सकता है. आपकी बनाई योजनाएं सफल होंगी और कार्यक्षेत्र में नई जिम्मेदारी मिल सकती है. प्रियजनों से मुलाकात होगी, जिससे मन प्रसन्न रहेगा. दिन को व्यर्थ न गंवाकर अपने लक्ष्य पर ध्यान केंद्रित करें.
शुभ अंक - 5, 7, 9
शुभ रंग - सुनहरा, नारंगी
उपाय - सूर्य देव को जल अर्पित करें

कन्या (टो, पा, पी, पू, ष, ण, ठ, पे, पो)
आज आपको अपनी क्षमता से अधिक काम करना पड़ सकता है, जिससे तनाव बढ़ सकता है. हालांकि आपकी मेहनत बेकार नहीं जाएगी. व्यापार में उन्नति के योग हैं और प्रतियोगी क्षेत्रों में सफलता मिल सकती है. निजी जीवन में संतुलन बनाए रखना जरूरी होगा.
शुभ अंक - 1, 5, 7
शुभ रंग - हरा, भूरा
उपाय - विष्णु भगवान की पूजा करें

तुला (रा, री, रू, रे, रो, ता, ती, तू, ते)
आज सुबह का समय आपके लिए खास रहेगा. कोई महत्वपूर्ण कार्य आसानी से पूरा हो सकता है. दिनभर ऊर्जा और उत्साह बना रहेगा. कम मेहनत में भी अच्छे परिणाम मिल सकते हैं. घर के लिए किसी जरूरी वस्तु की खरीदारी हो सकती है.
शुभ अंक - 4, 5, 7
शुभ रंग - नीला, गुलाबी
उपाय - माता लक्ष्मी की पूजा करें

वृश्चिक (तो, ना, नी, नू, ने, नो, या, यी, यू)
आज वरिष्ठ अधिकारियों का सहयोग मिलेगा. कार्यक्षेत्र में बदलाव की शुरुआत हो सकती है. संपत्ति से जुड़े मामलों में खर्च बढ़ सकता है. यात्राओं के योग बन रहे हैं, जो भविष्य में लाभ देंगे.
शुभ अंक - 3, 5, 7
शुभ रंग - लाल, मैरून
उपाय - हनुमान चालीसा का पाठ करें

धनु (ये, यो, भा, भी, भू, धा, फा, ढा, भे)
आज का दिन आपके लिए कार्य सिद्धि का है. हालांकि जल्दबाजी से नुकसान हो सकता है. सरकारी कार्यों में सावधानी बरतें. मान-सम्मान को लेकर थोड़ा सतर्क रहें. नए लोगों से संपर्क लाभदायक रहेगा.
शुभ अंक - 5, 7, 9
शुभ रंग - पीला, केसरिया
उपाय - पीले फल का दान करें

मकर (भो, जा, जी, खी, खू, खे, खो, गा, गी)
आज पारिवारिक समस्याओं का समाधान मिल सकता है. मेहनत से किए गए प्रयास सफल होंगे. व्यापार और नौकरी में सुधार होगा. हालांकि परिवार के किसी सदस्य को लेकर चिंता बनी रह सकती है.
शुभ अंक - 2, 5, 7
शुभ रंग - नीला, ग्रे
उपाय - शनि देव को तेल अर्पित करें

कुंभ (गू, गे, गो, सा, सी, सू, से, सो, दा)
आज दांपत्य जीवन में तनाव रह सकता है. खान-पान पर ध्यान दें. पुराने मित्र से मुलाकात संभव है. कार्यक्षेत्र में सहयोग कम मिल सकता है, इसलिए धैर्य और समझदारी से काम लें.
शुभ अंक - 6, 8, 9
शुभ रंग - बैंगनी, नीला
उपाय - जरूरतमंद को भोजन कराएं

मीन (दी, दू, थ, झ, ञ, दे, दो, चा, ची)
आज आपके लिए रुका हुआ पैसा मिलने की संभावना है. कार्यों में सफलता मिलेगी, लेकिन ध्यान भटकने से बचें. सुबह के समय जरूरी काम निपटाना बेहतर रहेगा. विरोधियों से सावधान रहें और संयम बनाए रखें.
शुभ अंक - 3, 5, 7
शुभ रंग - सफेद, हल्का पीला
उपाय - भगवान शिव का जलाभिषेक करें

आज का दिन धैर्य, मेहनत और सही निर्णय लेने का है. जल्दबाजी से बचकर और सकारात्मक सोच के साथ आगे बढ़ने पर बेहतर परिणाम मिल सकते हैं.
WhatsApp
Connect With WhatsApp Cannel !