Back to Top

Facebook WhatsApp Telegram YouTube Instagram
Push Notification

🔔 Enable Notifications

Subscribe now to get the latest updates instantly!

Jharkhand News26 – fastest emerging e-news channel.
  • 2026-04-15

Chaibasa News : सारंडा जंगल में सुरक्षाबलों और नक्सलियों के बीच मुठभेड़, मिसिर बेसरा दस्ते से आमना-सामना

Chaibasa News : झारखंड के सारंडा जंगल में सुरक्षाबलों और नक्सलियों के बीच मुठभेड़ की खबर सामने आई है। जानकारी के अनुसार, सुरक्षा बलों का सामना कुख्यात नक्सली नेता मिसिर बेसरा के दस्ते से हुआ, जिसके बाद दोनों ओर से फायरिंग हुई।
सर्च ऑपरेशन के दौरान हुआ आमना-सामना, घने जंगल में चली गोलीबारी

सूत्रों के मुताबिक, सुरक्षाबल इलाके में सर्च ऑपरेशन चला रहे थे, तभी नक्सलियों के साथ अचानक आमना-सामना हो गया। इसके बाद दोनों तरफ से गोलीबारी शुरू हो गई। बताया जा रहा है कि नक्सली घने जंगल का फायदा उठाकर अंदर की ओर भाग निकले।

मिसिर बेसरा की तलाश तेज, इलाके में कॉम्बिंग अभियान जारी

सुरक्षा एजेंसियां लंबे समय से नक्सली नेता मिसिर बेसरा और उसके दस्ते की तलाश में जुटी हैं। सारंडा क्षेत्र को नक्सलियों का अहम ठिकाना माना जाता है, जहां अब भी कुछ सक्रिय कैडर मौजूद हैं।
मुठभेड़ के बाद पूरे इलाके में सर्च ऑपरेशन और तेज कर दिया गया है। सुरक्षाबल लगातार जंगलों में कॉम्बिंग अभियान चला रहे हैं ताकि नक्सलियों को पकड़कर क्षेत्र को पूरी तरह सुरक्षित बनाया जा सके।
WhatsApp
Connect With WhatsApp Cannel !