Back to Top

Facebook WhatsApp Telegram YouTube Instagram
Push Notification

🔔 Enable Notifications

Subscribe now to get the latest updates instantly!

Jharkhand News26 – fastest emerging e-news channel.
  • 2026-04-15

Ranchi Crime News: बर्थडे पार्टी में पिज्जा में नशा देकर युवती से दुष्कर्म मामले में सहेली समेत तीन गिरफ्तार, जमशेदपुर की रहने वाली है पीड़िता

Ranchi Crime News: रांची में रहकर प्रतियोगी परीक्षा की तैयारी कर रही जमशेदपुर की 25 वर्षीय युवती (तिशा - बदला हुआ नाम) के साथ नशीला पदार्थ खिलाकर दुष्कर्म करने का मामला उजागर हुआ है. पीड़िता के अनुसार, 9 अप्रैल को उसकी सहेली ओली विश्वकर्मा ने उसे गोकुल वाटिका स्थित एक फ्लैट में जन्मदिन की पार्टी के बहाने बुलाया था. आरोप है कि पार्टी के दौरान दानिश नामक युवक ने उसे पिज्जा खिलाया, जिसमें नशीला पदार्थ मिला हुआ था. पिज्जा खाते ही युवती की तबीयत बिगड़ने लगी और जब वह कमरे में आराम करने गई, तो दानिश ने अंदर से दरवाजा बंद कर उसके साथ दुष्कर्म किया.

अस्पताल में भर्ती और पुलिस की त्वरित कार्रवाई
अगली सुबह होश आने पर पीड़िता ने खुद को गंभीर हालत में पाया और अपने एक मित्र की मदद से हॉस्टल पहुंची. 11 अप्रैल को तबीयत अधिक बिगड़ने पर उसे ऑर्किड अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां लालपुर थाना पुलिस ने उसका फर्दबयान दर्ज किया. मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस ने तत्काल छापेमारी कर मुख्य आरोपी दानिश को गिरफ्तार कर लिया. दानिश से हुई पूछताछ के आधार पर पुलिस ने इस साजिश में शामिल पीड़िता की सहेली ओली विश्वकर्मा और उनके सहयोगी फहद को भी दबोच लिया है.

साजिश के तहत बुलाई गई थी पीड़िता
प्राथमिक जांच में सामने आया है कि पीड़िता को धोखे से फ्लैट पर बुलाया गया था. उसे आश्वासन दिया गया था कि पार्टी में अन्य लड़कियां भी होंगी, लेकिन वहां पहुंचने पर केवल युवक मौजूद थे. पीड़िता ने असहजता जताई थी, लेकिन सहेली के भरोसा दिलाने पर वह रुक गई, जो बाद में एक बड़ी साजिश का हिस्सा निकला. पुलिस अब फ्लैट से साक्ष्य जुटा रही है और यह पता लगा रही है कि क्या इस गिरोह ने पहले भी ऐसी वारदातों को अंजाम दिया है. फिलहाल तीनों आरोपियों को न्यायिक हिरासत में भेजने की तैयारी की जा रही है.
WhatsApp
Connect With WhatsApp Cannel !