Back to Top

Facebook WhatsApp Telegram YouTube Instagram
Push Notification

🔔 Enable Notifications

Subscribe now to get the latest updates instantly!

Jharkhand News26 – fastest emerging e-news channel.
  • 2026-04-15

Kolhan University: 29 अप्रैल से शुरू होंगी स्नातक छठे सेमेस्टर की परीक्षाएं, बीएड अंतिम सेमेस्टर के परीक्षा फॉर्म कल से भरे जाएंगे

Kolhan University: कोल्हान विश्वविद्यालय ने सत्र 2022-26 के चार वर्षीय स्नातक छठे सेमेस्टर का परीक्षा कार्यक्रम घोषित कर दिया है. आधिकारिक अधिसूचना के अनुसार, कला, विज्ञान, वाणिज्य और वोकेशनल विषयों की परीक्षाएं 29 अप्रैल से प्रारंभ होकर 9 मई तक आयोजित की जाएंगी. ये परीक्षाएं प्रतिदिन दो पालियों में होंगी, पहली पाली सुबह 10:00 बजे से दोपहर 1:00 बजे तक और दूसरी पाली दोपहर 2:00 बजे से शाम 5:00 बजे तक चलेगी. विश्वविद्यालय प्रशासन ने परीक्षार्थियों को पहली पाली के लिए सुबह 9:30 बजे और दूसरी पाली के लिए दोपहर 1:30 बजे तक अनिवार्य रूप से परीक्षा केंद्र पर रिपोर्ट करने का निर्देश दिया है.

बीएड चतुर्थ सेमेस्टर के लिए ऑनलाइन आवेदन कल से
विश्वविद्यालय ने बीएड सत्र 2023-25 के चतुर्थ (अंतिम) सेमेस्टर की परीक्षा के लिए भी ऑनलाइन फॉर्म भरने की तिथि जारी कर दी है. योग्य छात्र बिना किसी विलंब शुल्क के 16 अप्रैल से 24 अप्रैल 2026 तक आधिकारिक वेबसाइट के माध्यम से आवेदन कर सकते हैं. जो छात्र निर्धारित समय सीमा के भीतर फॉर्म नहीं भर पाएंगे, उन्हें 25 अप्रैल से 28 अप्रैल तक 200 रुपये विलंब शुल्क के साथ आवेदन करने का अंतिम मौका दिया जाएगा. छात्रों को सलाह दी गई है कि वे अंतिम समय की तकनीकी दिक्कतों से बचने के लिए समय रहते प्रक्रिया पूरी कर लें ताकि उनके शैक्षणिक सत्र में कोई विलंब न हो.
WhatsApp
Connect With WhatsApp Cannel !