Jamshedpur: परसुडीह में सुबह हुई सड़क दुर्घटना में सिदगोड़ा निवासी 28 वर्षीय रमेश टुडू की मौत हो गई थी जिसे लेकर आक्रोशित परिजनों व स्थानीय लोगों ने मुआवजे की मांग को लेकर सड़क जाम कर दिया, जहां राज्य के पूर्व मुख्यमंत्री अर्जुन मुंडा भी पहुँचे और जिला प्रशासन को जल्द से जल्द मामले में कार्रवाई करते हुए परिजनों को उचित मुआवजा दिलवाने की मांग की
सिदगोड़ा निवासी 28 वर्षीय रमेश टुड्डू अपनी बाइक से स्टेशन से सुंदर नगर की तरफ जा रहा था दूसरी तरह बाजार समिति वाले मार्ग से आ रहे जे सी बी से परसुडीह थाना अंतर्गत चार खंबा चौक के पास दोनों वाहनों में टक्कर हो गई जिसमें बाइक सवार रमेश टुड्डू गंभीर रूप से घायल हो गया, स्थानीय लोगों की मदद से घायल अवस्था में रमेश टुडू को सदर अस्पताल पहुंचाया गया जहां इलाज के क्रम में युवक ने दम तोड़ दिया,परसुडीह पुलिस ने जे सी बी वाहन को जब्त कर कारवाई शुरू कर दी है, इधर ग्रामीणों ने उचित मुहावजे की मांग को लेकर टाटा हाता मुख्य मार्ग को घंटो जाम कर दिया, इस दौरान पंचायत प्रतिनिधि और ग्रामीण मुआवजे की मांग को लेकर अड़े रहे.
एक कार्यक्रम में जा रहे राज्य के पूर्व मुख्यमंत्री अर्जुन मुंडा को जानकारी मिलते ही वे सड़क जाम में बैठे परिजनों से मुलाकात की और जिला प्रशासन के वरीय पदाधिकारी से बात कर परिजनों को जल्द से जल्द मुआवजा दिलाने की बात कही,ज़िला प्रशासन के आश्वासन के बाद जाम हटा.