Back to Top

Facebook WhatsApp Telegram YouTube Instagram
Push Notification

🔔 Enable Notifications

Subscribe now to get the latest updates instantly!

Jharkhand News26 – fastest emerging e-news channel.
  • 2026-04-16

Inchagad News: ईचागढ़ में 20 अप्रैल से MDA/IDA अभियान की शुरुआत, घर-घर दवा वितरण का लक्ष्य, BDO ने दिए सख्त निर्देश

Inchagad News: ईचागढ़ प्रखंड में 20 अप्रैल से 5 मई 2026 तक चलने वाले MDA/IDA अभियान को लेकर तैयारियां तेज कर दी गई हैं. बुधवार को प्रखंड कार्यालय में बीडीओ एकता वर्मा की अध्यक्षता में टास्क फोर्स की बैठक आयोजित हुई, जिसमें अभियान को सफल बनाने की रणनीति पर विस्तार से चर्चा की गई.
घर-घर पहुंचकर दवा सेवन सुनिश्चित करने पर जोर
बैठक में स्वास्थ्य विभाग के अधिकारी, आंगनबाड़ी सेविकाएं, सहिया और अन्य संबंधित कर्मी मौजूद रहे. अभियान की रूपरेखा, लक्षित वर्ग और दवा वितरण की प्रक्रिया को लेकर विस्तृत योजना बनाई गई.
इस दौरान स्पष्ट किया गया कि अभियान का मुख्य उद्देश्य प्रत्येक पात्र व्यक्ति तक पहुंचकर उन्हें दवा का सेवन कराना है, ताकि जनस्वास्थ्य से जुड़े इस कार्यक्रम का अधिकतम लाभ मिल सके.

BDO के निर्देश, जागरूकता, सुरक्षा और मॉनिटरिंग पर विशेष फोकस
बीडीओ एकता वर्मा ने निर्देश दिया कि सभी कर्मी घर-घर जाकर दवा सेवन सुनिश्चित करें और किसी भी तरह की अफवाह या भ्रांति को दूर करने के लिए व्यापक जनजागरूकता अभियान चलाएं.

 उन्होंने आंगनबाड़ी केंद्रों, स्कूलों और सार्वजनिक स्थलों के माध्यम से बेहतर समन्वय स्थापित करने पर जोर दिया. साथ ही दवा वितरण के दौरान सुरक्षा मानकों और निर्धारित प्रोटोकॉल का सख्ती से पालन करने के निर्देश दिए. बीडीओ ने यह भी कहा कि प्रतिदिन अभियान की प्रगति की निगरानी और रिपोर्टिंग की जाए तथा किसी भी प्रतिकूल स्थिति में तुरंत चिकित्सा सहायता उपलब्ध कराई जाए.


जानस्वस्थ से जुडा अहम अभियान, शत - प्रतिशत लक्ष्य का निर्धारण 
बीडीओ ने इस अभियान को जनस्वास्थ्य के लिए बेहद महत्वपूर्ण बताते हुए सभी कर्मियों से जिम्मेदारी के साथ कार्य करने की अपील की. बैठक में यह भी तय किया गया कि अभियान की सफलता के लिए विभिन्न विभागों के बीच बेहतर समन्वय और लगातार निगरानी सुनिश्चित की जाएगी, ताकि अधिक से अधिक लोगों की भागीदारी हो सके और निर्धारित लक्ष्य हासिल किया जा सके.

ईचागढ़ में शुरू होने जा रहा यह अभियान स्वास्थ्य सुरक्षा की दिशा में एक अहम कदम माना जा रहा है. प्रशासन का फोकस साफ है-हर घर तक पहुंचकर लोगों को जागरूक करना और उन्हें दवा का लाभ दिलाना.
WhatsApp
Connect With WhatsApp Cannel !