Back to Top

Facebook WhatsApp Telegram YouTube Instagram
Push Notification

🔔 Enable Notifications

Subscribe now to get the latest updates instantly!

Jharkhand News26 – fastest emerging e-news channel.
  • 2026-04-16

Jharkhand News : पाकुड़ में अग्निशमन सेवा सप्ताह की शुरुआत, उपायुक्त समेत अधिकारियों को लगाया गया बैच

Jharkhand News : अग्निशमन सेवा सप्ताह के तहत गुरुवार को अग्निशमन पदाधिकारी अजय कुमार सिंह ने उपायुक्त मनीष कुमार से मुलाकात कर उन्हें स्टीकर (बैच) लगाया। इस दौरान विशेष कार्य पदाधिकारी त्रिभुवन कुमार सिंह समेत अन्य पदाधिकारियों और कर्मियों को भी बैच पहनाकर जागरूकता अभियान की शुरुआत की गई।
जागरूकता कार्यक्रम चलाने का निर्देश, स्कूलों और संस्थानों में विशेष फोकस

उपायुक्त मनीष कुमार ने अग्निशमन सेवा सप्ताह के तहत विभिन्न विद्यालयों, संस्थानों और अस्पतालों में आगजनी से बचाव और राहत कार्य को लेकर जागरूकता कार्यक्रम आयोजित करने का निर्देश दिया। उन्होंने कहा कि लोगों को आग से बचाव के उपायों के प्रति जागरूक करना बेहद जरूरी है।

पीड़ितों के लिए सहयोग, अनुदान पेटी में दिया योगदान

इस अवसर पर उपायुक्त समेत अन्य अधिकारियों ने अग्नि प्रभावित पीड़ितों की सहायता के लिए अग्निशमन विभाग द्वारा संग्रह किए जा रहे अनुदान पेटी में अपना सहयोग भी प्रदान किया।
कार्यक्रम के माध्यम से आग से सुरक्षा को लेकर जनजागरूकता बढ़ाने और आपदा के समय त्वरित प्रतिक्रिया सुनिश्चित करने पर जोर दिया गया।
WhatsApp
Connect With WhatsApp Cannel !