Back to Top

Facebook WhatsApp Telegram YouTube Instagram
Push Notification

🔔 Enable Notifications

Subscribe now to get the latest updates instantly!

Jharkhand News26 – fastest emerging e-news channel.
  • 2026-04-16

Jamshedpur News: जुगसलाई में ड्यूटी के दौरान सफाईकर्मी पर हमला, घर में घुसाकर की गई बेरहमी से पिटाई

Jamshedpur: जुगसलाई थाना क्षेत्र अंतर्गत हरिजन बस्ती निवासी सफाईकर्मी अमानी मुखी के साथ गुरुवार सुबह एक गंभीर मारपीट की घटना सामने आई है। अमानी मुखी, जो आदित्यपुर वेस्ट मैनेजमेंट के तहत वार्ड संख्या 1/2 में घर-घर जाकर कचरा संग्रहण का कार्य करते हैं, उन्होंने आरोप लगाया है कि अपने नियमित कार्य के दौरान उनके साथ न सिर्फ अमानवीय व्यवहार किया गया, बल्कि उन्हें बुरी तरह पीटा भी गया। घटना 16 अप्रैल की सुबह करीब 9 बजे की बताई जा रही है, जब वे क्ललू चौक के पास स्मार्ट टेलर लाइन क्षेत्र में रोज की तरह सफाई कार्य में जुटे हुए थे।

गाली-गलौज से शुरू हुआ विवाद, घर में ले जाकर की पिटाई
पीड़ित के अनुसार, इसी दौरान साबीर अहमद नामक व्यक्ति ने अचानक उनके साथ गाली-गलौज शुरू कर दी। जब उन्होंने इसका विरोध किया, तो मामला और बिगड़ गया। आरोप है कि साबीर अहमद उन्हें जबरन अपने घर के अंदर खींचकर ले गया, जहां पहले से मौजूद चार अन्य लोगों के साथ मिलकर उनके साथ बेरहमी से मारपीट की गई। इस दौरान अमानी मुखी को बुरी तरह पीटा गया, जिससे वे गंभीर रूप से घायल हो गए और उनकी नाक से खून बहने लगा।

गला दबाकर हत्या की कोशिश, सहयोगियों को भी धक्का
पीड़ित ने यह भी आरोप लगाया कि हमलावरों ने उनका गला दबाकर जान से मारने की कोशिश की। घटना के दौरान उनके साथ काम करने वाले सहयोगी नीरज कुमार महतो और नीसा मुखी मौके पर पहुंचे और बीच-बचाव करने का प्रयास किया, लेकिन आरोप है कि हमलावरों ने उन्हें भी धक्का देकर बाहर कर दिया और किसी को अंदर आने नहीं दिया। इससे स्थिति और भी भयावह हो गई और पीड़ित को अकेले ही इस हमले का सामना करना पड़ा।

जातिसूचक टिप्पणी और इलाके से भगाने की धमकी
अमानी मुखी ने यह भी बताया कि मारपीट के दौरान उनके साथ जातिसूचक शब्दों का इस्तेमाल किया गया और उन्हें इलाके से भगाने की धमकी दी गई। किसी तरह अपनी जान बचाकर वहां से निकलने के बाद उन्होंने पूरे मामले की शिकायत संबंधित थाना में दर्ज कराने की मांग की है।

कड़ी कार्रवाई की मांग
पीड़ित ने प्रशासन से अपील की है कि इस मामले में शामिल सभी आरोपियों के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई की जाए, ताकि भविष्य में इस तरह की घटनाओं की पुनरावृत्ति न हो सके। फिलहाल पुलिस से इस मामले में कार्रवाई की उम्मीद जताई जा रही है।
WhatsApp
Connect With WhatsApp Cannel !