Back to Top

Facebook WhatsApp Telegram YouTube Instagram
Push Notification

🔔 Enable Notifications

Subscribe now to get the latest updates instantly!

Jharkhand News26 – fastest emerging e-news channel.
  • 2026-04-16

Ranchi News: स्कूल वैन चालक ने मासूम से की छेड़खानी, परिजनों की शिकायत पर त्वरित कार्रवाई, पुलिस ने हिंदपीढ़ी के इरफान को भेजा जेल

Ranchi News: राजधानी के कोतवाली थाना क्षेत्र में एक स्कूली बच्ची के साथ हुई इस घटना ने सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल खड़े कर दिए हैं. स्कूल से घर लौटने के बाद बच्ची काफी सहमी और डरी हुई थी, जिसे देख परिजनों ने जब उससे पूछताछ की तो उसने वैन चालक की काली करतूत का खुलासा किया. बच्ची ने आरोप लगाया कि चालक उसके साथ बार-बार अश्लील हरकतें कर रहा था और उसे गलत तरीके से छूने की कोशिश कर रहा था. मासूम का बयान सुनते ही परिजन आक्रोशित हो गए और तुरंत न्याय की गुहार लगाने पुलिस स्टेशन पहुंचे.

आरोपित इरफान गिरफ्तार, न्यायिक हिरासत में जेल
परिजनों की लिखित शिकायत पर कोतवाली थाना पुलिस ने मामले को गंभीरता से लेते हुए त्वरित कार्रवाई की. पुलिस ने दबिश देकर आरोपित वैन चालक इरफान को धर दबोचा, जो रांची के हिंदपीढ़ी इलाके का रहने वाला है. प्राथमिक जांच और बच्ची के बयानों के आधार पर पुलिस ने मामला दर्ज किया. पूछताछ के बाद गुरुवार को आरोपित इरफान को कोर्ट में पेश किया गया, जहां से उसे न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया है.

आरोपित का अजीबोगरीब तर्क, आरोपों को बताया गलत
गिरफ्तारी के बाद पुलिसिया पूछताछ में आरोपित इरफान ने अपने ऊपर लगे सभी आरोपों को निराधार बताया है. उसने बचाव में एक अजीबोगरीब तर्क देते हुए कहा कि रास्ते में बच्ची ने शौच जाने की बात कही थी, जिसके कारण वह बार-बार पीछे मुड़कर देख रहा था. उसका दावा है कि वह केवल यह सुनिश्चित कर रहा था कि बच्ची ने सीट पर गंदगी तो नहीं की है. हालांकि, पुलिस ने इस तर्क को प्रथम दृष्टया बहाना मानते हुए कानूनी कार्यवाही पूरी की.

इस घटना के बाद शहर के अभिभावकों में स्कूल वैन और निजी वाहनों की सुरक्षा को लेकर गहरी चिंता और आक्रोश व्याप्त है. स्कूल प्रबंधन और पुलिस प्रशासन को वैन चालकों का चरित्र सत्यापन (Character Verification) करना चाहिए.
WhatsApp
Connect With WhatsApp Cannel !