Back to Top

Facebook WhatsApp Telegram YouTube Instagram
Push Notification

🔔 Enable Notifications

Subscribe now to get the latest updates instantly!

Jharkhand News26 – fastest emerging e-news channel.
  • 2026-04-16

Jamtara News : साइबर गैंग का भंडाफोड़, KYC के नाम पर ठगी करने वाले दो आरोपी गिरफ्तार

Jamtara News : साइबर अपराध के लिए कुख्यात जामताड़ा में पुलिस ने एक बार फिर बड़ी कार्रवाई करते हुए KYC अपडेट के नाम पर ठगी करने वाले गैंग का पर्दाफाश किया है। इस मामले में दो साइबर अपराधियों को गिरफ्तार किया गया है।
KYC अपडेट के नाम पर लोगों को बनाते थे शिकार, बैंक डिटेल करते थे हासिल

पुलिस जांच में सामने आया कि आरोपी खुद को बैंक अधिकारी बताकर लोगों को कॉल करते थे और KYC अपडेट कराने के नाम पर उनकी निजी व बैंकिंग जानकारी हासिल कर लेते थे। इसके बाद खातों से पैसे उड़ा लेते थे।

मोबाइल, सिम कार्ड बरामद, गिरोह के अन्य सदस्यों की तलाश जारी

गिरफ्तार आरोपियों के पास से कई मोबाइल फोन, सिम कार्ड और ठगी में इस्तेमाल किए जाने वाले उपकरण बरामद किए गए हैं। पूछताछ में कई अहम खुलासे हुए हैं और पुलिस गिरोह के अन्य सदस्यों की तलाश में जुटी हुई है।
पुलिस ने दोनों आरोपियों के खिलाफ संबंधित धाराओं में मामला दर्ज कर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है।
WhatsApp
Connect With WhatsApp Cannel !