Back to Top

Facebook WhatsApp Telegram YouTube Instagram
Push Notification

🔔 Enable Notifications

Subscribe now to get the latest updates instantly!

Jharkhand News26 – fastest emerging e-news channel.
  • 2026-04-16

Gumla News: गुमला में दर्दनाक हादसा, नदी में नहाने गई युवतियों में दो की डूबने से मौत

Gumla News: झारखंड के गुमला जिले के बसिया थाना क्षेत्र में गुरुवार को एक दर्दनाक हादसा सामने आया। गांव की पांच युवतियां चुटिया नदी में नहाने गई थीं, जहां अचानक वे गहरे पानी में चली गई और डूबने लगीं। घटना के बाद इलाके में अफरातफरी मच गई।


ग्रामीणों की तत्परता से तीन की बची जान

युवतियों को डूबता देख आसपास मौजूद ग्रामीण तुरंत मौके पहुंचे और पानी में कूदकर बचाव कार्य शुरू किया। काफी मशक्कत के बाद तीन युवतियों को सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया, जिससे उनकी जान बच गई।


दो चचेरी बहनों की डूबने से मौत

हालांकि इस हादसे में दो चचेरी बहनों को बचाया नहीं जा सका। मृतकों की पहचान सनीचर टोली निवासी 18 वर्षीय काजल कुमारी और 18 वर्षीय दीपिका कुमारी उर्फ दीपशिखा के रूप में हुई है। घटना के बाद गांव में शोक की लहर है और परिवार का रो-रोकर बुरा हाल है।

WhatsApp
Connect With WhatsApp Cannel !