Back to Top

Facebook WhatsApp Telegram YouTube Instagram
Push Notification

🔔 Enable Notifications

Subscribe now to get the latest updates instantly!

Jharkhand News26 – fastest emerging e-news channel.
  • 2026-04-17

Aaj Ka Panchang: अमावस्या का महासंयोग और मेष में सूर्य, रेवती का प्रभाव, जानें ग्रह-नक्षत्रों की चाल

Aaj Ka Panchang: आज 17 अप्रैल 2026 यानी शुक्रवार को वैशाख मास की कृष्ण अमावस्या तिथि है, जिसे ज्योतिष शास्त्र में अत्यंत पुण्यदायी माना गया है। यह दिन विशेष रूप से पितृ शांति, दान-पुण्य और आध्यात्मिक साधना के लिए सर्वश्रेष्ठ होता है। इस अवसर पर किए गए धार्मिक कार्य जीवन में सकारात्मक ऊर्जा और मानसिक शांति प्रदान करते है। 

ग्रह-नक्षत्रों की शुभ स्थिति

आज सूर्य अपनी उच्च राशि मेष में विराजमान हैं, जो ऊर्जा और आत्मविश्वास का प्रतीक है। वहीं चंद्रमा दोपहर 12:02 बजे तक मीन राशि में रहकर बाद में मेष राशि में प्रवेश करेंगे। रेवती नक्षत्र का प्रभाव और अमृत काल का संयोग दिन को और भी शुभ बना रहेगा, जिससे नई शुरुआत और महत्वपूर्ण निर्णयों के लिए यह समय अनुकूल माना जा रहा है।


आज के शुभ और अशुभ मुहूर्त

आज अभिजीत मुहूर्त दोपहर 11:55 से 12:47 तक और अमृत काल प्रात: 09:50 से 11:18 तक रहेगा, जो शुभ कार्यो के लिए श्रेष्ठ समय है। वहीं राहुकाल 10:44 से 12:21, गुलिकाल 07:31 से 09:07 और यमगण्ड 03:34 से 05:11 के दौरान महत्वपूर्ण कार्यों से बचना उचित रहेगा।


रेवती नक्षत्र की विशेषताएं

रेवती नक्षत्र दोपहर 12:02 बजे तक प्रभावी रहेगा, जिसके बाद अश्विनी नक्षत्र शुरू होगा। यह नक्षत्र बुधदेव के अधीन है और इसके देवता पूषा माने जाते हैं। इस नक्षत्र में जन्मे या प्रभावित लोग सामान्यतः बुद्धिमान, ईमानदार, आशावादी और आकर्षक व्यक्तित्व के होते हैं, जो जीवन में सफलता और समृद्धि की ओर अग्रसर रहते हैं।

WhatsApp
Connect With WhatsApp Cannel !