Back to Top

Facebook WhatsApp Telegram YouTube Instagram
Push Notification

🔔 Enable Notifications

Subscribe now to get the latest updates instantly!

Jharkhand News26 – fastest emerging e-news channel.
  • 2026-04-17

Jharkhand Weather Update: भीषण गर्मी के बीच राहत की खबर, राज्य के कई हिस्सों में बारिश का अलर्ट

Jharkhand Weather Update: झारखंड में तेज गर्मी के बीच मौसम अचानक करवट लेने वाला है। मौसम विभाग के अनुसार शुक्रवार को राज्य के उत्तर-पूर्वी और दक्षिणी हिस्सों देवघर, दुमका, जामताड़ा, धनबाद, बोकारो, सरायकेला-खरसावां और सिंहभूम क्षेत्रों में हल्की बारिश और मेघगर्जन की संभावना जताई जा रही है। तेज हवाओं और वज्रपात को लेकर भी अलर्ट जारी किया गया है। शनिवार को भी बादल छाए रहने और बारिश की उम्मीद है, जिससे लोगों को गर्मी से राहत मिल सकती है।

42 डिग्री के पार पारा, लोग बेहाल
पिछले 24 घंटों में झारखंड में भीषण गर्मी ने लोगों को परेशान कर दिया। पलामू का डालटनगंज 42.6 डिग्री सेल्सियस के साथ सबसे गर्म रहा, जबकि जमशेदपुर और चाईबासा में भी तापमान 40 डिग्री के पार पहुंच गया। राजधानी रांची में भी 37.8 डिग्री के आसपास तापमान दर्ज की गई है, जिससे उमस और गर्मी ने जनजीवन को प्रभावित किया। हालांकि गुमला में रात के समय थोड़ी राहत महसूस की गई।

बदलते मौसम में बढ़ा बीमारियों का खतरा
गर्मी और बारिश के इस उतार-चढ़ाव से वायरल बीमारियों का खतरा बढ़ गया है। स्वास्थ्य विशेषज्ञों के अनुसार इस मौसम में खासकर बुजुर्गो और बच्चों को अधिक सावधानी बरतने की जरूरत है। शरीर को हाइड्रेटेड रखना बेहद जरूरी है और लू से बचाव के लिए दोपहर में बाहर निकलने से बचना चाहिए। बदलते तापमान के कारण सर्दी-जुकाम और बुखार जैसी समस्याएं तेजी से बढ़ सकती हैं।

सेहतमंद रहने के लिए अपनाएं ये जरूरी उपाय
इस मौसम में भरपूर पानी और तरल पदार्थ जैसे नारियल पानी, नींबू पानी और ORS का सेवन करें। धूप से लौटकर तुरंत ठंडा पानी पीने से बचें और शरीर को सामान्य होने दें। ताजा भोजन करें और बासी या खुले खाद्य पदार्थो से दूरी रखें। बाहर निकलते समय हल्के कपड़े पहनें, सिर ढकें और दोपहर 12 से 4 बजे के बीच धूप से बचें। बच्चों और बुजुर्गो का विशेष ध्यान रखें और खराब मौसम में खुले स्थानों या पेड़ों के नीचे रुकने से बचें।
WhatsApp
Connect With WhatsApp Cannel !