Back to Top

Facebook WhatsApp Telegram YouTube Instagram
Push Notification

🔔 Enable Notifications

Subscribe now to get the latest updates instantly!

Jharkhand News26 – fastest emerging e-news channel.
  • 2026-04-17

Seraikela News: सरायकेला में जनता दरबार आयोजित, उपायुक्त ने सुनीं समस्याएं और दिए त्वरित समाधान के निर्देश

Seraikela News: समाहरणालय स्थित उपायुक्त कार्यालय में शुक्रवार को साप्ताहिक जनता दरबार सह जन शिकायत निवारण दिवस का आयोजन किया गया. कार्यक्रम की अध्यक्षता उपायुक्त सह जिला दंडाधिकारी नीतिश कुमार सिंह ने की. इस दौरान बड़ी संख्या में पहुंचे लोगों की समस्याएं सुनी गईं और उनके समाधान के लिए संबंधित अधिकारियों को मौके पर ही निर्देश दिए गए.

जनता दरबार का उद्देश्य आम नागरिकों को प्रशासन से सीधे जोड़ते हुए उनकी शिकायतों का पारदर्शी और शीघ्र समाधान करना रहा. उपायुक्त ने प्रत्येक आवेदन को गंभीरता से लेते हुए अधिकारियों को त्वरित कार्रवाई सुनिश्चित करने को कहा.

कार्यक्रम में भूमि विवाद, आरटीई के तहत नामांकन, जन्म प्रमाण पत्र निर्गमन, लंबित म्यूटेशन, राशन डीलर लाइसेंस बढ़ाने जैसी समस्याएं सामने आईं. इसके अलावा पेयजल संकट, खराब चापाकलों की मरम्मत, निर्माणाधीन योजनाओं को पूरा कराने, जर्जर सड़कों की मरम्मत और असामाजिक गतिविधियों पर रोक लगाने की मांग भी उठाई गई.

निजी स्कूलों द्वारा शुल्क वसूली, स्कूल वाहनों का सत्यापन, एलपीजी गैस उपलब्धता, अंबेडकर आवास योजना का लाभ और खराब ट्रांसफार्मर बदलने से जुड़े मामले भी जनता दरबार में रखे गए.

प्राप्त आवेदनों में कई मामलों का तत्काल समाधान किया गया, जबकि जटिल मामलों को तय समय सीमा में निपटाने के निर्देश दिए गए. उपायुक्त ने अधिकारियों को स्पष्ट रूप से कहा कि जनता दरबार में आए मामलों का प्राथमिकता के आधार पर निष्पादन करें और आम लोगों को अनावश्यक रूप से कार्यालयों के चक्कर न लगाने पड़ें. साथ ही उन्होंने चेतावनी दी कि जनसमस्याओं के समाधान में किसी भी प्रकार की लापरवाही स्वीकार नहीं की जाएगी.
WhatsApp
Connect With WhatsApp Cannel !