Back to Top

Facebook WhatsApp Telegram YouTube Instagram
Push Notification

🔔 Enable Notifications

Subscribe now to get the latest updates instantly!

Jharkhand News26 – fastest emerging e-news channel.
  • 2026-04-17

Jamshedpur Breaking: डिमना चौक पर चापड़ से मरने के धमकी, दीनदहाड़े युवक की दबंगई

Jamshedpur Breaking: शहर के उलीडीह थाना क्षेत्र स्थित डिमना चौक के पास एक बार फिर दबंगई का मामला सामने आया है. संदीप सिंह नामक युवक का एक वीडियो तेजी से सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है, जिसमें वह एक दुकानदार दंपत्ति को जान से मारने की धमकी देते हुए नजर आ रहा है.


वीडियो में दिखी धमकी और गाली-गलौज

वायरल वीडियो में साफ तौर पर देखा जा सकता है कि आरोपी युवक दुकान चला रहे दंपत्ति के साथ अभद्र भाषा का इस्तेमाल कर रहा है. इस दौरान वह महिला के प्रति भी अपशब्द कहता हुआ दिख रहा है और लगातार धमकी दे रहा है. घटना के समय इलाके में मौजूद लोगों के बीच भी दहशत का माहौल बन गया.

दंपत्ति ने थाना पहुंचकर दर्ज कराई शिकायत
घटना के बाद पीड़ित दुकानदार दंपत्ति सीधे उलीडीह थाना पहुंचे और पूरे मामले की लिखित शिकायत दर्ज कराई. दंपत्ति ने पुलिस को बताया कि युवक पहले भी उन्हें परेशान कर चुका है और इस बार खुलेआम धमकी दी गई है.

पुलिस ने दोनों पक्षों से लिया लिखित आश्वासन
मामले को गंभीरता से लेते हुए पुलिस ने आरोपी संदीप सिंह को थाना बुलाया. पूछताछ के बाद पुलिस ने दोनों पक्षों से लिखित बयान लिया है, ताकि भविष्य में कोई भी पक्ष आपसी विवाद को लेकर कोई अप्रिय कदम न उठाए.
फिलहाल पुलिस मामले पर नजर बनाए हुए है और वायरल वीडियो की भी जांच की जा रही है.

WhatsApp
Connect With WhatsApp Cannel !