Back to Top

Facebook WhatsApp Telegram YouTube Instagram
Push Notification

🔔 Enable Notifications

Subscribe now to get the latest updates instantly!

Jharkhand News26 – fastest emerging e-news channel.
  • 2026-04-18

Jharkhand News: जमीन फर्जीवाड़ा मामले में सीएम हेमंत सोरेन की डिस्चार्ज पिटीशन पर ED ने कोर्ट में दी दलीलें, अगली सुनवाई सोमवार को होगी

Jharkhand News: पीएमएलए (PMLA) कोर्ट में मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन की डिस्चार्ज पिटीशन पर अहम सुनवाई हुई. इस दौरान प्रवर्तन निदेशालय (ED) ने अपनी दलीलें पेश कीं, जबकि मुख्यमंत्री की ओर से बहस की प्रक्रिया पहले ही पूरी की जा चुकी है. अब अदालत इस मामले की अगली सुनवाई सोमवार को करेगी. गौरतलब है कि आरोप तय होने की प्रक्रिया से ठीक पहले हेमंत सोरेन ने 5 दिसंबर 2025 को यह याचिका दाखिल की थी, जिसमें उन्होंने खुद को पूरी तरह निर्दोष बताते हुए केस से नाम हटाने की मांग की है.

इस हाई-प्रोफाइल मामले की जड़ें उस जांच में हैं जहां ED ने कई दौर की छापेमारी और पूछताछ के बाद मुख्यमंत्री सहित करीब डेढ़ दर्जन लोगों के खिलाफ चार्जशीट दाखिल की है. 31 जनवरी 2024 को हुई गिरफ्तारी और फिर 28 जून 2024 को हाई कोर्ट से मिली जमानत के बाद अब मामला आरोप गठन के चरण में पहुंच गया है. जांच एजेंसी का दावा है कि इस जमीन फर्जीवाड़े में कई बड़े खिलाड़ी शामिल हैं, जिनके खिलाफ पुख्ता सबूत जुटाए गए हैं. सोमवार की सुनवाई यह तय करने में निर्णायक साबित हो सकती है कि मुख्यमंत्री पर मुकदमा चलेगा या उन्हें राहत मिलेगी.
WhatsApp
Connect With WhatsApp Cannel !